19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में एनएच 707 पर भूस्खलन से यातायात ठप

पांवटा साहिब, 3 सितंबर। हिमाचल प्रदेश में सिरमौर जिले के पांवटा साहिब कस्बे के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर मंगलवार सुबह हुए भूस्खलन से वाहनों का संचालन पूरी तरह ठप हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ों से बड़े- बड़े पत्थर गिरने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे राजमार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। जिस समय भूस्खलन हुआ उस समय सड़क पर कुछ निर्माण कार्य चल रहा था, जिससे काम करने वाले कर्मचारी बाल- बाल बच गए। राजमार्ग के बंद होने से इसके दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोग लाइनों में खड़े होकर सड़क से मलबे को हटाए जाने का इंतजार कर रहे हैं। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है जिसमें सड़क पर बड़े पत्थर और मलबा गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। आसपास के लोग राजमार्ग पर मौजूद लोगों से उस जगह से हटने के लिए कह रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ कंपनियों द्वारा कई जगहों पर पत्थर कटिंग का काम किया जा रहा है, जिसकी वजह से इलाके में पिछले दो महीनें में यह पांचवां भूस्खलन का मामला सामने आया है। पांवटा साहिब एसडीएम ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि सड़क के संचालन को जल्दी चालू करने के लिए मौके पर काम कर रही कंपनियों की मशीनों को जल्दी ही भेजा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि जिन कंपनियों की लापरवाही सामने आएगी, उनको किसी भी सूरत पर बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके हेवना इलाके में हुए भूस्खलन से भी इलाके में रहने वाले लोगों के लिए परेशानियां उत्पन्न हो गईं। भूस्खलन की वजह से बिजली के खंभे तारों के साथ हवा में लटक गये, जिसके चलते क्षेत्र के दर्जनों गांवों की बिजली सेवा भी बाधित हो गई। अधिकारियों का कहना है कि जल्दी ही भूस्खलित हुए मलबे को मौके से हटाया जाएगा और बिजली के तारों और खंभों की ठीक करके गांवों में बिजली की आपूर्ति शुरू की जाएगी।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र: आयुष्मान भारत योजना से येवला में साढ़े चार हजार मरीजों का मुफ्त इलाज, जरूरतमंदों को मिली राहत

Newsdesk

यूपी चुनाव 2027: हरदोई में 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, इस बार जातीय समीकरण की भूमिका महत्वपूर्ण

Newsdesk

एस्ट्रोटॉक का वित्त वर्ष 2026 में मुनाफा 10 गुना बढ़ा; आय 1,800 करोड़ रुपए के पार

Newsdesk

Leave a Comment