20.1 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

ब्राजील में कोरोना से 1,192 नई मौतें दर्ज

रियो डि जेनेरो, 20 जनवरी | ब्राजील में बीते 24 घंटे में कोविड-19 से 1,192 नई मौतें दर्ज हुई हैं और इसके साथ ही देशभर में मरने वालों का आंकड़ा 211,491 तक पहुंच गया है। यहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। मंगलवार को मंत्रालय ने कहा कि इस दौरान 62,094 नए मामलों के होने का पता चला है, जिन्हें जोड़ते हुए संक्रमितों की कुल संख्या यहां 8,573,864 हो गई है।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य साओ पाउलो महामारी से सबसे अधिक प्रभावित है। यहां कोरोना से 50,318 जानें गई हैं और कुल मामलों की संख्या 1,644,225 है। इसके बाद 486,806 मामलों और 28,026 मौतों के साथ रियो डि जेनेरो दूसरे नंबर पर है।

अमेरिका के बाद ब्राजील में कोरोना से हुई मौतों की संख्या सबसे ज्यादा है और अमेरिका व भारत के बाद इस पर कोरोना का प्रकोप सबसे ज्यादा मंडराया है। यहां महामारी की दूसरी लहर चल रही है, जिसके चलते दिसंबर से यहां मामलों और मौतों की संख्या सर्वाधिक है।

ब्राजील के स्वास्थ्य नियामक एजेंसी द्वारा कोरोनावैक के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दे दिए जाने के बाद रविवार से यहां कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण शुरू कर दिया गया। यह वैक्सीन साओ पाउलो के बुटांटन इंस्टीट्यूट के सहयोग से चीन की बायोफार्मास्युटिकल कंपनी साइनोवैक बायोटेक द्वारा विकसित की गई है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश: उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों में केवल 30 प्रतिशत की समय पर अस्पताल में भर्ती

Newsdesk

चीन में पवन और सौर ऊर्जा की स्थापित क्षमता 200 करोड़ किलोवाट हुई

Newsdesk

चीन की मांग, क्यूबा पर प्रतिबंध और दबाव तुरंत खत्म करे अमेरिका

Newsdesk

Leave a Comment