24.9 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीराष्ट्रीय

हरतालिका तीज व्रत में क्या खाएं कि न लगे प्यास

नई दिल्ली, 5 सितम्बर। सनातन धर्म में हरतालिका तीज व्रत को सभी व्रतों में महत्वपूर्ण माना जाता है। कुंवारी कन्याओं और विवाहित महिलाओं के लिए हरतालिका तीज का विशेष महत्व होता है। निर्जला उपवास रखा जाता है यानि बिना पानी ग्रहण किए व्रत। हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज व्रत रखा जाता है। हर किसी के मन में यह संशय रहता है कि व्रत से एक दिन पहले या सरगी में ऐसा क्या खाया जाए जिससे व्रत वाले दिन प्यास न लगे और ऊर्जा बरकरार रहे। आइए जानते हैं… व्रत से एक दिन पहले आपको अपने खाने में दही जरूर शामिल करनी चाहिए। दही खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट में बैक्टीरिया का संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं। मांसपेशियों से संबंधित परेशानी न हों और खिंचाव जैसी स्थिति से भी बचाती है दही। व्रत से पहले दही का सेवन करने से व्रती की प्रोटीन संबंधी जरूरतें पूरी होती हैं और आपको लंबे समय तक ऊर्जा मिलती है। दही में मौजूद प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट आपको ताजगी और ऊर्जा प्रदान करते हैं। दही शरीर की गर्मी को कम करने में मदद करता है। यह गर्मियों में खास तौर पर फायदेमंद होता है और व्रत से पहले शरीर को ठंडक प्रदान करता है। जिससे प्यास लगने की संभावना भी कम हो जाती है। व्रत रखने से एक दिन पहले अपनी डाइट में खीरा जरूर शामिल करें। खीरा खाने से शरीर में पानी का स्तर सही रहता है डिहाइड्रेट नहीं होने देता। खीरे में करीब 95 से 96 फीसदी पानी होता है जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसी तरह नारियल पानी भी व्रतियों के लिए मददगार साबित हो सकता है। इसे पीने के कई फायदे हो सकते हैं। मिलावटखोरी के इस जमाने में नारियल पानी को सबसे शुद्ध माना जाता है। व्रत रखने से पहले और व्रत खोलने के समय नारियल पानी पीने से गले में तरावट भी बनी रहती है और व्रत खोलने के बाद कमजोरी का भी एहसास नहीं होता। नारियल पानी में पोटेशियम, सोडियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे महत्वपूर्ण इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं। ये इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर के द्रव संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं और शरीर की कोशिकाओं के स्वस्थ कामकाज के लिए आवश्यक हैं। व्रत के दौरान, जब आपको अन्य पेय पदार्थों से इलेक्ट्रोलाइट्स नहीं मिल पाते हैं, तो नारियल पानी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। नारियल पानी में मौजूद 95 फीसदी पानी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। उपवास के दौरान, जब आप पानी या अन्य तरल पदार्थ नहीं पी सकते हैं, तो नारियल पानी पीने से शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद मिल सकती है। बता दें कि हरतालिका तीज के दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और दिनभर पूजा-पाठ में व्यस्त रहती हैं। इस व्रत में महिलाएं पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए पूजा-अर्चना करती हैं। सोलह श्रृंगार कर महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं।

अन्य ख़बरें

‘दुनिया के 50 प्रतिशत रियल-टाइम डिजिटल भुगतान यूपीआई से हो रहे हैं’, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले पीएम मोदी

Newsdesk

दुनिया की जीडीपी में ब्रिक्स देशों का 40 प्रतिशत योगदान, पुतिन ने दिल्ली से दिखाई वर्ल्ड को ताकत

Newsdesk

पीएम मोदी के प्रयासों से मजबूत हो रहा ब्रिक्स, ईरानी राष्ट्रपति ने की भारत की सराहना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading