November 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

हरियाणा विधानसभा चुनाव : भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, पेहोवा से बदला उम्मीदवार

लोकसभा उम्मीदवारों की भाजपा की 12वीं सूची जारी, ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए भी उम्मीदवार घोषित

चंडीगढ़, 10 सितंबर। भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर 21 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। मंगलवार को जारी अपनी दूसरी लिस्ट में भाजपा ने पेहोवा से अपना उम्मीदवार बदल कर जय भगवान शर्मा (डीडी. शर्मा) को प्रत्याशी घोषित किया है। दरअसल, भाजपा ने अपनी पहली सूची में पेहोवा से सरदार कमलजीत सिंह अजराना को उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पार्टी ने इस सीट से नए उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। पार्टी ने अपनी दूसरी लिस्ट में मुस्लिम उम्मीदवारों को भी मैदान में उतारा है। भाजपा ने मंगलवार को जारी अपनी दूसरी लिस्ट में नारायणगढ़ से पवन सैनी, पुंडरी से सतपाल जाम्बा, असंध से योगेंद्र राणा, गनौर से देवेंद्र कौशिक, राई से कृष्णा गहलावत, बरौदा से प्रदीप सांगवान, जुलाना से कैप्टन योगेश बैरागी, नरवाना से कृष्ण कुमार बेदी, डबवाली से सरदार बलदेव सिंह मांगीयाना, ऐलनाबाद से अमीर चंद मेहता, रोहतक से मनीष ग्रोवर, नारनौल से ओम प्रकाश यादव, बावल से कृष्ण कुमार, पटौदी से बिमला चौधरी, नूंह से संजय सिंह, फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद, पुन्हाना से ऐजाज खान, हथिन से मनोज रावत, होडल से हरिंदर सिंह रामरतन और बड़खल से धनेश अदलखा को उम्मीदवार घोषित किया है। इससे पहले भाजपा ने 4 सितंबर को हरियाणा उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की थी। लिस्ट में पार्टी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शक्ति रानी शर्मा, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व सांसद अरविंद शर्मा, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व मंत्री अनिल विज, ओम प्रकाश धनखड़, कुमारी आरती सिंह राव, राव नरबीर सिंह , कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई, सुनील सांगवान, श्रुति चौधरी और देवेंद्र सिंह बबली सहित 67 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होना है और राज्य में चुनाव लड़ने के लिए नामांकन भरने की आखिरी तारीख 12 सितंबर है। हरियाण के साथ-साथ जम्मू कश्मीर में भी 8 अक्टूबर को मतगणना होगी।

अन्य ख़बरें

यूपी: जेल से रिहा होते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया

Newsdesk

छत्तीसगढ़: बीजापुर के पास बस फिसलने से पांच यात्री घायल

Newsdesk

बंगाल में मिट्टी चोरी का मामला: अभिषेक बनर्जी के सहयोगी को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

Newsdesk

Leave a Comment