November 1, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

इजरायल ने हमास के ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक, तीन आतंकियों की मौत

यरूशलम, 11 सितंबर। इजरायल ने एक बार फिर हमास के ठिकानों को निशाना बनाया है। इस हमले में हमास के तीन आतंकी मारे गए हैं। इजरायली सेना ने एक बयान में कहा कि उसने दक्षिणी गाजा में एक हमला किया, जिसमें तीन आतंकियों की मौत हुई है। गाजा स्थित स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इजरायल ने खान यूनिस के मावासी इलाके में विस्थापित फिलिस्तीनियों के एक शिविर को निशाना बनाया, जिसमें कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। इन हमलों से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें दर्जनों टेंट आग की चपेट में दिखाई दे रहे हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली सेना ने मंगलवार को एक बयान में पुष्टि की है कि उसने उन स्थानों पर एयर स्ट्राइक की है, जो हमास के नियंत्रण में थे। ये हमले खुफिया जानकारी के आधार पर किए गए। इजरायली सेना के अनुसार, इन हमलों में गाजा पट्टी में हमास की हवाई इकाई के प्रमुख समीर इस्माइल खादर अबू दक्का, हमास के सैन्य खुफिया मुख्यालय में निगरानी और लक्ष्य विभाग के प्रमुख ओसामा ताबेश और हमास के एक वरिष्ठ आतंकवादी अयमान की मौत हो गई है। सेना ने कहा कि तीनों आतंकवादी 7 अक्टूबर 2023 को दक्षिणी इजरायल पर हुए हमास के हमले में शामिल थे। वह हाल ही में इजरायल रक्षा बलों और इजरायल के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। इसके अलावा इजरायली सेना ने मध्य गाजा में बुरेज शरणार्थी शिविर में अल-फारूक मस्जिद पर हमला किया। सेना ने कहा कि हमले का उद्देश्य मस्जिद के भीतर स्थित एक और हमास कमांड और नियंत्रण केंद्र को नष्ट करना था।

अन्य ख़बरें

यूपी: जेल से रिहा होते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया

Newsdesk

छत्तीसगढ़: बीजापुर के पास बस फिसलने से पांच यात्री घायल

Newsdesk

अटलांटा में आपूर्ति श्रृंखलाओं और महत्वपूर्ण खनिजों पर हुई प्रगति पर क्वाड मंत्रियों ने अपनी राय रखी

Newsdesk

Leave a Comment