26.5 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीप्रादेशिकराष्ट्रीय

पीएम मोदी 21,000 करोड़ की योजनाओं और छह वंदे भारत ट्रेन की देंगे सौगात

रांची, 14 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर आएंगे। वे टाटानगर रेलवे स्टेशन पर छह वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा 21 हजार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी जिन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, उनका परिचालन बरहमपुर-टाटा, राउरकेला-हावड़ा, देवघर-बनारस, हावड़ा-गया एवं हावड़ा-भागलपुर के बीच होना है। पीएम मोदी इसके बाद जमशेदपुर के गोपाल मैदान में भाजपा की ओर से आयोजित सभा में हिस्सा लेंगे। साथ ही उनका एक रोड शो भी होगा। उनके कार्यक्रम के पूर्व तैयारियों का जायजा लेने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 14 सितंबर को झारखंड आ रहे हैं। वह पहले रांची में रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद स्पेशल ट्रेन से जमशेदपुर जाएंगे। पीएम मोदी झारखंड में करीब छह घंटे तक रहेंगे। वह रविवार सुबह 8:45 मिनट पर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर जायेंगे। फिर सोनारी हवाई अड्डे से टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के झारखंड दौरे को लेकर सुरक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उनकी सुरक्षा में तीन हजार से अधिक पुलिस अफसर और जवानों को तैनात किया गया है। सुरक्षा की तैयारियां पुलिस मुख्यालय के स्तर से की गई हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग की ओर से प्रोटोकॉल तथा सुरक्षा मानदंडों को सुनिश्चित करने के लिए वर‍िष्‍ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। प्रधानमंत्री मोदी के झारखंड दौरे को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। गोपाल मैदान में उनकी सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखी गई है। माना जा रहा है कि पीएम के दौरे के बाद राज्य में भाजपा का चुनावी अभियान जोर पकड़ेगा।

अन्य ख़बरें

चित्रकूट पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, बाढ़ प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का दिया भरोसा

Newsdesk

मोहन भागवत के बयान पर विपक्ष ने उठाए सवाल; सिब्बल बोले-भारत में विविधता की रक्षा पर कभी नहीं उठाई आवाज

Newsdesk

बौद्ध धरोहर को नया जीवन देगा भारत, पीएम मोदी बोले- उज्बेकिस्तान के साथ मिलकर करेगा संरक्षण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading