July 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

फरीदाबाद : अंडरपास में भरे पानी में एसयूवी डूबा, दो लोगों की मौत

Two killed after SUV sinks in waterlogged underpass in Faridabad

फरीदाबाद, 14 सितंबर। हरियाणा के ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास में बीती रात जलभराव के कारण एक एसयूवी डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना शुक्रवार-शनिवार रात दो बजे की है। बताया जा रहा है कि एसयूवी सवारों को पुलिस ने चेतावनी दी थी, लेकिन वे नहीं रुके। अंडरपास के अंदर बारिश के कारण 10 से 12 फीट तक पानी भर गया था, जिसकी वजह से एसयूवी में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। कार के पूरी तरह डूब जाने से इसमें सवार दोनों लोग डूब गए। पुलिस के काफी प्रयास के बावजूद, रात में केवल एक ही शव बरामद किया जा सका था, जबकि दूसरा शव सुबह बरामद किया गया। मृतक दोनों व्यक्ति बैंक कर्मचारी बताए जा रहे हैं। उनमें एक एचडीएफसी बैंक की गुरुग्राम शाखा में प्रबंधक के रूप में काम करता था। भारी बारिश की वजह से ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास सहित शहर के दोनों अंडरपास जलमग्न हैं, जिसके कारण पुलिस ने अंडरपास में लोगों का प्रवेश बंद कर दिया है। हालांकि, पुलिस ने इन कार सवारों को अंडरपास में जाने से रोकने के लिए संकेत दिए थे, लेकिन इसके बाद भी एसयूवी नहीं रुका। ज्ञात हो कि पिछले तीन दिन से फरीदाबाद सहित पूरे एनसीआर में भारी बारिश हो रही है, जिससे शहर भर में भारी जलभराव हो गया है। कई इलाके नदियों में तब्दील हो गए हैं। दुर्घटना अंधेरे और भीषण जलभराव के कारण हुई, जिसकी गहराई का उन लोगों को पता नहीं चला। उन लोगों ने गाड़ी से निकलने की बहुत कोशिश की। इन कोशिशों के बावजूद वे समय रहते बाहर नहीं निकल पाए। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने बाद में दम तोड़ दिया। भारी बारिश ने पूरे फरीदाबाद में कनेक्टिविटी को बुरी तरह प्रभावित किया है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार मौसम की स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं और लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं।

अन्य ख़बरें

अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार, 4 लाख से अधिक भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन

Newsdesk

पेपर लीक मामले में मंत्रियों को बचाने की ‘आप’ सरकार की कोशिश भ्रष्टाचार का साफ सबूत: पंजाब भाजपा

Newsdesk

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading