20.1 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

मंगेश यादव एनकाउंटर : अखिलेश यादव ने कहा, पुलिस विभाग साजिश करने में जुटा

लखनऊ, 14 सितंबर। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगेश यादव एनकाउंटर को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी पुलिस विभाग साजिश करने में जुटा है। अखिलेश यादव ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि मैं ​​​​​​मंगेश के परिवार से मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस साजिश करने और एनकाउंटर करने का काम कर रही है। पुलिस को दिए गए मंगेश के परिवार के बयान पर उन्होंने कहा कि पुलिस के डर से कोई भी कुछ भी बयान दे सकता है। मंगेश यादव को घर से उठाकर मारा गया था। मैं सच्चाई जानने के लिए उनके परिवार से मिला था। अखिलेश यादव ने कल आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बयान दिया था कि मठाधीश और माफिया एक ही जैसे होते हैं। उन्होंने कहा कि जब किसी नेता ने नारा दिया था कि ‘इनको मारो जूते चार’ तो इन लोगों ने क्यों नाराजगी नहीं जताई थी। अखिलेश ने कहा कि अयोध्या में जमीनों को लेकर घोटाला हुआ है। सिर्फ जमीन नहीं, बल्कि तालाब भी खत्म कर दिए गए। वह भारतीय जनता पार्टी नहीं, बल्कि भारतीय जमीन पार्टी बन गई है। मुझे अब दिल्ली निकलना है। हम दिल्ली को और आगे बढ़ाएंगे। इसके अलावा अखिलेश यादव ने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन देश की राजनीति को बदलने वाला था, लेकिन हमें धोखा मिला। ये बात बहुत छोटी है कि किसने किसका फोन नहीं उठाया। जिस समय मुझे गठबंधन टूटने की सूचना मिली उस समय बसपा के एक नेता मेरे साथ मंच पर बैठे थे। मैंने उनसे पूछा कि गठबंधन क्यों तोड़ा? तो उन्होंने कहा कि हमें और आपको दोनों को धोखा मिला है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में 370 हटने के बाद पहली बार चुनाव हो रहे हैं। सपा वहां चुनाव लड़ रही है। राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बनने के लिए छोटे राज्यों में अच्छे मौके मिलते हैं।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र: आयुष्मान भारत योजना से येवला में साढ़े चार हजार मरीजों का मुफ्त इलाज, जरूरतमंदों को मिली राहत

Newsdesk

यूपी चुनाव 2027: हरदोई में 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, इस बार जातीय समीकरण की भूमिका महत्वपूर्ण

Newsdesk

एस्ट्रोटॉक का वित्त वर्ष 2026 में मुनाफा 10 गुना बढ़ा; आय 1,800 करोड़ रुपए के पार

Newsdesk

Leave a Comment