20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीराष्ट्रीयव्यापार

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर में आ सकती है 100 प्रतिशत से अधिक की तेजी : रिपोर्ट

नई दिल्ली, 20 सितंबर। भारत सरकार की ओर से ग्रामीण इलाकों में बिजली पहुंचाने पर जोर देने के कारण ट्रांसमिशन और स्मार्ट मीटर क्षेत्र में कारोबार करने वाली कंपनी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) के कारोबार में आने वाले कुछ वर्षों में तेज वृद्धि देखने को मिल सकती है। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म कैंटर फिट्जगेराल्ड की ओर से जारी की गई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। रिपोर्ट में बताया गया कि एईएसएल की आय वित्त वर्ष 24 से वित्त वर्ष 27 के बीच 20 प्रतिशत के चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि (सीएजीआर) से बढ़ने की उम्मीद है। एडजस्टेड ईबीआईटीडीए 28.8 प्रतिशत के सीएजीआर से बढ़ सकता है। कैंटर की ओर से जारी रिसर्च नोट में कहा गया कि इस सेक्टर की अन्य कंपनियों की आय और ईबीआईटीडीए इस दौरान एकल अंक में बढ़ने की उम्मीद है। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म की ओर से अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड के लिए 2,251 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस निर्धारित किया गया है। शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे एईएसएल का शेयर 1,011.75 रुपये पर कारोबार कर रहा था। रिपोर्ट में कहा गया कि 18.5 अरब डॉलर की एंटरप्राइजेज वैल्यू के साथ एईएसएल एक आकर्षक कंपनी है, जो एनर्जी क्षेत्र में तेजी से अपने कारोबार का विस्तार कर रही है। एईएसएल के पास एक मजबूत ट्रांसमिशन कारोबार है और कंपनी करीब नौ अतिरिक्त ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है, जो अगले 18 से 24 महीने में पूरे हो सकते हैं। इनकी मदद से कंपनी का संचालन से आय वित्त वर्ष 27 तक 7,000 करोड़ रुपये पहुंचने की उम्मीद है, जो वित्त वर्ष 24 में 4,045 करोड़ रुपये थी। ब्रोकरेज ने अपने नोट में कहा कि हमारा मानना है कि एईएसएल 20 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी बनाए रखने में सफल रहेगी, जो 60 मिलियन स्मार्ट मीटर में परिवर्तित होता है। इससे कंपनी को अगले 8 से 9 वर्षों में 9.5 अरब डॉलर की आय हासिल होगी। –आईएएनएस एबीएस/एबीएम

अन्य ख़बरें

विकसित भारत 2047 के लिए विश्वविद्यालयों तक पहुंचेगा भाजयुमो, युवाओं से करेगा सीधा संवाद

Newsdesk

दीपोत्सव 2026: योगी सरकार की तैयारियों से मेहमानों के स्वागत को तैयार रामनगरी, होम स्टे में बढ़ी मांग

Newsdesk

देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत

Newsdesk

Leave a Comment