20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

इजरायली सेना का दावा, ‘नसरल्लाह के साथ मारे गए 20 से ज्यादा आतंकी’

यरूशलेम, 30 सितंबर। इजराइली सेना ने दावा किया है कि बेरूत हमले में हिजबुल्लाह प्रमुख नसरल्लाह ही नहीं बल्कि 20 से अधिक आतंकवादी भी मारे गए हैं। सेना के एक बयान के अनुसार, मारे गए लोगों में नसरल्लाह की सुरक्षा इकाई का निदेशक इब्राहिम हुसैन जाज़िनी और नसरल्लाह का लंबे समय से सलाहकार रहा समीर तौफीक दीब के साथ-साथ अब्द अल-अमीर मुहम्मद सब्लिनी और अली नाफ अयूब शामिल है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जब इजरायल ने हमला किया, तब वे लेबनान की राजधानी के दक्षिणी उपनगरों में हिजबुल्लाह के केंद्रीय मुख्यालय में स्थित थे। इस हमले में एक बहुमंजिला इमारत जमींदोज हो गई। इजरायल के सरकारी स्वामित्व वाले कान टीवी के अनुसार, इजरायल ने रविवार को लेबनान पर और अधिक हवाई हमले किए, जिसमें बेरूत और हवाई अड्डे के क्षेत्र में हिजबुल्लाह के रासायनिक उद्योग विशेषज्ञ को निशाना बनाया गया। सेना ने कहा कि उसके लड़ाकू विमानों ने दक्षिणी लेबनान पर भी हमला किया। जिन ठिकानों पर हमला किया गया उनका कथित तौर पर इजरायल के खिलाफ आतंकी अभियानों के लिए उपयोग किया जा रहा था। युद्धक विमानों ने आतंकी गुट के हथियार भंडारण सुविधाओं को निशाना बनाने के लिए दक्षिणी लेबनान के काफरा क्षेत्र में 45 स्थलों पर हमले किए। सेना के अनुसार, हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजरायल में पश्चिमी गैलिली और हामाकिम क्षेत्रों की ओर लगभग 10 रॉकेट दागे, जिनमें से कुछ को नष्ट कर दिया गया।

अन्य ख़बरें

बांग्लादेश: 16 दिनों में 6 मदरसों में बच्चों के यौन उत्पीड़न के मामले, देशभर में आक्रोश

Newsdesk

विकसित भारत 2047 के लिए विश्वविद्यालयों तक पहुंचेगा भाजयुमो, युवाओं से करेगा सीधा संवाद

Newsdesk

दीपोत्सव 2026: योगी सरकार की तैयारियों से मेहमानों के स्वागत को तैयार रामनगरी, होम स्टे में बढ़ी मांग

Newsdesk

Leave a Comment