19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

झारखंड में एक साथ कई जगहों पर ईडी की छापेमारी

रांची 8 अक्टूबर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इन दिनों एक्शन मोड में है। मंगलवार को झारखंड के धनबाद और रांची में कई जगहों पर एक साथ छापेमारी की गई। यह कार्रवाई धनबाद के डीटीओ दिवाकर प्रसाद के घर पर बड़ी मात्रा में कैश मिलने की सूचना के बाद की गई। ईडी की टीम ने दिवाकर के देव विहार स्थित आवास पर छापा मारा, जहां से नकद राशि बरामद हुई है। छापे के दौरान अपार्टमेंट में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। बता दें कि दिवाकर प्रसाद पहले भी कई बार ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए पेश हो चुके हैं। तब उनके घर किसी प्रकार की छापेमारी नहीं हुई थी। बता दें कि ईडी की यह कार्रवाई इससे पहले हुए एक विवाद के बाद हुई शिकायत पर हुई है। इसमें रांची के एक कारोबारी और एक वकील ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जमीन कारोबारी संजीव पांडेय ने वकील सुजीत सिंह पर आरोप लगाया कि उन्होंने ईडी को मैनेज करने के नाम पर उनसे छह करोड़ रुपये ठग लिए। दूसरी ओर, वकील सुजीत का कहना है कि जब उन्होंने पैसे वापस नहीं किए, तो संजीव ने उनका अपहरण कर लिया था। किसी तरह वह संजीव की चंगुल से बचकर पंडरा ओपी पहुंचे और मामला दर्ज कराया। इस मामले में संजीव पांडेय के अलावा, सीओ प्रभात भूषण और दिवाकर द्विवेदी सहित तीन सीओ को आरोपी बनाया गया है। ईडी ने इस विवाद की गहराई को समझते हुए संबंधित आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। साथ ही, रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में स्थित राधे कृष्णा गार्डन में भी ईडी की छापेमारी चल रही है। इस अपार्टमेंट में दिवाकर द्विवेदी के फ्लैट में छापे की कार्रवाई की जा रही है। ईडी की टीम के साथ केंद्रीय सुरक्षा बल भी तैनात किए गए हैं।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र: आयुष्मान भारत योजना से येवला में साढ़े चार हजार मरीजों का मुफ्त इलाज, जरूरतमंदों को मिली राहत

Newsdesk

यूपी चुनाव 2027: हरदोई में 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, इस बार जातीय समीकरण की भूमिका महत्वपूर्ण

Newsdesk

एस्ट्रोटॉक का वित्त वर्ष 2026 में मुनाफा 10 गुना बढ़ा; आय 1,800 करोड़ रुपए के पार

Newsdesk

Leave a Comment