23.3 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

पुणे में तेंदुए के हमले से हड़कंप, महिला की मौत से स्थानीय लोगों में रोष

पुणे, 9 अक्टूबर। पुणे के जुन्नर तालुका के पिंपरी पेंढार इलाके में बुधवार तेंदुए के हमले से एक बार फिर दहशत का माहौल है। आज सुबह करीब 5:30 बजे पीर पाट इलाके में तेंदुए ने 42 वर्षीय एक महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। यह पहली घटना नहीं है जब इस क्षेत्र में तेंदुए ने हमला किया है। इससे पहले भी तेंदुए ने कई बार बच्चों पर हमले किए हैं, इससे लोगों में भय का माहौल है। इस बार की घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। स्थानीय लोगों की प्रशासन से मांग है कि “या तो हमें गोली मार दो या तेंदुए को गोली मारो”। तेंदुए के लगातार हमलों से स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। लोग अपने घरों से निकलने में डर रहे हैं। किसान खेतों में जाने से कतरा रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए प्रशासन को तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है। इससे पहले पुणे में ही तेंदुए ने शौच के लिए जा रहे एक बच्चे पर हमला कर दिया था। इस घटना को लेकर जुन्नर क्षेत्र के उप वन संरक्षक अमोल सतपुते ने बताया था कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जब बच्चा शौच के लिए गया था, तो उस दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसे खेतों के अंदर ले गया। बाद में बच्चे का शव मिला, जिस पर गंभीर घाव थे। आपको बताते चलें इन दिनों देश के विभिन्न हिस्सों में भेड़िया, तेंदुए और सियार के हमलों की कई घटनाएं सामने आई हैं। इन हमलों में अनेक लोग अपनी जान गवा चुके हैं और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सरकार इन घटनाओं को गंभीरता से ले रही है और वन विभाग के माध्यम से लगातार उपाय किए जा रहे हैं। हालांकि, इसके बाद भी इन हमलों में कमी नहीं आ रही है।

अन्य ख़बरें

नेपाल-तिब्बत बाढ़ त्रासदी: इशा फाउंडेशन ने लापता लोगों के परिजनों को भेजा भावुक अपडेट, कहा-जीवित बचे लोगों की उम्मीद बेहद कम

Newsdesk

आरक्षण में क्रीमी लेयर और सब-कोटा पर एनडीए में तकरार, चिराग ने मांझी से मांगा इस्तीफा

Newsdesk

जबलपुर रेल मंडल के चितहरा में रेल लाइन पर कई फुट पानी भरा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading