20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

त्रिपुरा: सोशल मीडिया पर तस्वीरें देखकर आगबबूला हुआ व्यक्ति; पत्नी और सास की हत्या की

अगरतला, 13 अक्टूबर। त्रिपुरा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सास की कथित तौर पर हत्या कर दी। आरोपी की पत्नी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने रविवार को आरोपी समरजीत चौधरी (51) को गिरफ्तार कर लिया है। वह पोल्ट्री फार्म का मालिक है। यह घटना अगरतला के बाहरी इलाके हपनिया की है। पुलिस ने आरोपी को सिपाहीजाला जिले के मधुपुर से गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चौधरी की पत्नी तनुश्री अचर्जी और उनकी मां सोमा अचर्जी दुर्गा पूजा पंडाल में शामिल होने के बाद शनिवार देर रात हपनिया स्थित अपने घर लौटीं थीं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि चौधरी की पत्नी ने दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान घूमते हुए दो पुरुष दोस्तों के साथ तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट की थीं। पति ने सोशल मीडिया पर पत्नी की तस्वीरें देखीं तो वह आगबबूला हो गया। इसके बाद उसने पत्नी की हत्या करने की साजिश रची। समरजीत अपनी ससुराल पहुंचा और पत्नी तनुश्री अचर्जी की तेज धार वाले हथियार से हत्या कर दी। जब सोमा ने अपनी बेटी तनुश्री को बचाने की कोशिश की तो समरजीत ने उसी हथियार से उसकी भी हत्या कर दी। दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। सोमा और समरजीत डेढ़ साल से अलग रह रहे थे। उसकी पत्नी ने उसके खिलाफ तलाक की अर्जी दाखिल की थी, इसके बाद से ही तनुश्री हपनिया में अपने माता-पिता के घर पर रह रही थी। पुलिस अधिकारी ने कहा, “तनुश्री ने पिछले साल की शुरुआत में समरजीत के खिलाफ तलाक की अर्जी दाखिल की थी, जिसके बाद से वह हपनिया में अपने माता-पिता के घर पर रह रही थी। लंबे समय तक उनके बीच कोई बातचीत नहीं हुई, यहां तक ​​कि फोन पर भी नहीं।” पुलिस ने रविवार को खून से लथपथ शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पश्चिम त्रिपुरा के एसपी किरण कुमार के. ने कहा कि जांच जारी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

विकसित भारत 2047 के लिए विश्वविद्यालयों तक पहुंचेगा भाजयुमो, युवाओं से करेगा सीधा संवाद

Newsdesk

दीपोत्सव 2026: योगी सरकार की तैयारियों से मेहमानों के स्वागत को तैयार रामनगरी, होम स्टे में बढ़ी मांग

Newsdesk

देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत

Newsdesk

Leave a Comment