30.2 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनहॉलीवुड

जब जेरेड लेटो को ऑस्कर के खोने का पता चला

लॉस एंजेलिस, 29 जनवरी | हॉलीवुड स्टार जेरेड लेटो ने खुलासा करते हुए कहा है कि जब शहर में उन्होंने घर बदला था, तब उन्हें अपनी ऑस्कर ट्रॉफी के गायब होने का पता चला था। लेटो को साल 2014 में ‘डलास बायर्स क्लब’ में बेस्ट सपोर्टिग एक्टर की श्रेणी में अकादमी अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया था।

फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, लेटो ने कहा, “मुझे पता चला कि यह पिछले तीन साल से गायब है और मुझे इसकी जानकारी ही नहीं थी। किसी ने मुझे इस बारे में बताया भी नहीं। कहीं न कहीं तो मिलता ही क्योंकि हर किसी ने इसे हर जगह ढूंढ़ा। उम्मीद करता हूं कि यह किसी सुरक्षित हाथों में है। इसे देखे बगैर काफी लंबा वक्त हो गया है।”

अभिनेता ने इसे चुरा लिए जाने का शक जताते हुए यह भी कहा, “किसी के द्वारा इसे चुराए जाने की संभावना प्रबल है क्योंकि यह कोई ऐसी चीज तो नहीं है कि किसी ने उठाकर इसे गलती से कूड़े में फेंक दिया हो।”

जेरेड लेटो ने ‘लेट लेट शो’ के मेजबान जेम्स कॉर्डन के सामने इनका जिक्र किया।

अन्य ख़बरें

सामंथा रुथ प्रभु ने की तमिलनाडु सीएम विजय की तारीफ, कहा- ‘वह सिर्फ स्क्रीन हीरो नहीं, उससे कहीं बड़े मकसद के लिए बने

Newsdesk

तमाशा’ को लेकर इम्तियाज अली ने कहा- ‘कभी-कभी खुद की फिल्म भी अजीब लगती

Newsdesk

मैं अपने किरदार में नकारात्मकता नहीं लाना चाहता : जमील खान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading