20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

3 साल के मासूम बालक के साथ कुकर्म का प्रयास, पुलिस ने आदतन अपराधी को किया गिरफ्तार

Jabalpur News  – जबलपुर के बेलबाग थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक आदतन अपराधी ने 3 साल के मासूम बच्चे के साथ कुकर्म का प्रयास किया।

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के अनुसार, आरोपी ने गली में बच्चे के साथ यह घृणित कृत्य करने की कोशिश की। आसपास के लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नौशाद अली को गिरफ्तार कर लिया। उस पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और उसे जेल भेज दिया गया है।

यह घटना समाज में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से नन्हे राजवीर को मिला नया जीवन

Newsdesk

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों की संपत्ति होगी कुर्क, लापरवाही पर कनिष्ठ अभियंता नपे

Newsdesk

Leave a Comment