April 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

कर्नाटक में कोरोना के 11 नए मामले, कुल संख्या 576 हुई

बेंगलुरु, 1 मई| कर्नाटक में कोरोनावायरस के 11 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 576 हो गई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा, “कोविड-19 के अब तक 576 मामलों की पुष्टि की गई है। इनमें 22 मौतें और 235 ठीक होने के बाद डिस्चार्ज हुए लोग शामिल हैं।”

छह और कोरोनावायरस रोगियों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई, जिससे संख्या 229 से बढ़कर 236 हो गई।

नए मामलों में सात पुरुषों और पांच महिलाओं के हैं।

अधिकारी ने कहा कि नए मामलों में से आठ पहले से संक्रमित लोगों के संपर्क में आने के मामले हैं जबकि 20-25 के आसपास के चार मांड्या युवकों ने मुंबई की यात्रा की थी।

अन्य ख़बरें

चीन में भारत के राजदूत विक्रम दोराईस्वामी ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात, हासिल किया परिचय पत्र

Newsdesk

कर्मशील और ऊर्जावान देशवासी ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति : प्रधानमंत्री मोदी

Newsdesk

नेपाली एयरलाइंस ने नेटवर्क मैप में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया, बवाल मचने पर मांगी माफी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading