20.9 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

ब्राजील में कोविड-19 से 1,279 नई मौतें दर्ज

ब्रासीलिया, 31 जनवरी | ब्राजील में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस महामारी से 1,279 नई मौतें दर्ज हुई हैं और इसी के साथ यहां मरने वालों की संख्या 223,945 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक, इसी दौरान 58,462 लोग कोरोना की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं और इसी के साथ देश में संक्रमितों की संख्या 9,176,975 हो गई है।

यहां के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य साओ पाउलो पर कोरोना का प्रकोप सबसे ज्यादा है। यहां संक्रमितों और मृतकों की संख्या क्रमश: 1,773,024 और 52,954 है।

पूरी दुनिया में अमेरिका के बाद ब्राजील दूसरा ऐसा देश है, जहां कोरोना ने अपना कहर सबसे ज्यादा बरपाया है। इस मामले में तीसरे नंबर पर भारत है।

ब्राजील में अभी कोरोना महामारी की दूसरी लहर है। यहां इसी के चलते दिसंबर से मामलों और मौतों की संख्या अधिक है।

अन्य ख़बरें

बच्चे मोबाइल छोड़ें, पेरेंट्स से करें बात: इटली के रेस्तरां ने निकाला अनोखा तरीका

Newsdesk

चीन की अपील, अमेरिका और ईरान युद्ध रोकें और बातचीत आगे बढ़ाएं

Newsdesk

ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

Newsdesk

Leave a Comment