20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

हिडिम्बा मंदिर पहुंचीं सारा अली खान, फिल्म की शूटिंग के लिए लिया आशीर्वाद

Sara seeks blessings at Hidimba temple as she starts shooting with Ayushmann for next in Manali

मुंबई, 25 अक्टूबर। अभिनेत्री सारा अली खान अक्सर मंदिरों में दर्शन पूजन करने पहुंचती हैं। कभी केदारनाथ तो कभी उज्जैन के महाकालेश्वर में ईश्वर भक्ति में लीन दिखती हैं। जहां भी जाती हैं फैंस को अपडेट करना नहीं भूलतीं। एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही कुछ किया है। इस बार वो हिमाचल प्रदेश स्थित मां हिडिम्बा के दरबार में पहुंचीं। दरअसल, अभिनेत्री हिमाचल प्रदेश फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंची हैं। उनके साथ आयुष्मान खुराना भी हैं। यहीं से सारा ने तस्वीरों की श्रृंखला इंस्टाग्राम पर शेयर की। इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन पर शेयर कर लिखा ‘हिडिम्बा मंदिर’। सारा अली खान वर्तमान में आयुष्मान खुराना के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें उनके साथ आयुष्मान खुराना अहम भूमिका में हैं। फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक हैं। पहली तस्वीर में सारा निर्देशक और अभिनेता के साथ एक अलाव के पास बैठी नजर आ रही हैं। तस्वीर में अभिनेत्री काले और सफेद रंग की हुडी के साथ गहरे रंग की जींस और इयर मफ्स में नजर आ रही हैं।

कौशिक और आयुष्मान ने भी काले रंग के कपड़े पहन रखे हैं। सारा अली खान ने 24 मीटर ऊंचे हिडिम्बा देवी मंदिर से अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह गर्भ गृह के पास बैठी हुई हैं। सारा ने लाल चुनरी भी ओढ़ रखी है। मंदिर को स्थानीय लोग धुंगरी मंदिर के रूप में जानते हैं। मंदिर हिमालय की तलहटी में धुंगिरी वन विहार नामक देवदार के जंगल से घिरा हुआ है। मंदिर एक विशाल चट्टान पर बना है, जिसकी गांव वाले पूजा करते हैं। सारा और आयुष्मान किसी फिल्म में पहली बार साथ काम करते नजर आएंगे। आयुष्मान खुराना पिछले साल 2023 की कॉमेडी ड्रामा फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में नजर आए थे, जो कि 2019 की फिल्म ड्रीम गर्ल का सीक्वल थी। फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ अनन्या पांडे, परेश रावल, अन्नू कपूर, राजपाल यादव, विजय राज, असरानी, ​​अभिषेक बनर्जी, मनजोत सिंह और सीमा पाहवा भी दिखे थे। वहीं, सारा अली खान ‘ऐ वतन मेरे वतन’ में नजर आई थीं। 1942 में भारत के स्वतंत्रता संग्राम पर बनी फिल्म एक बहादुर युवा लड़की की कहानी थी। ये स्वतंत्रता सेनानी ऊषा मेहता की जिंदगी पर बनी कहानी थी। मेहता ने उस दौर में एकता का संदेश फैलाने के लिए रेडियो स्टेशन शुरू किया था।

अन्य ख़बरें

विकसित भारत 2047 के लिए विश्वविद्यालयों तक पहुंचेगा भाजयुमो, युवाओं से करेगा सीधा संवाद

Newsdesk

दीपोत्सव 2026: योगी सरकार की तैयारियों से मेहमानों के स्वागत को तैयार रामनगरी, होम स्टे में बढ़ी मांग

Newsdesk

देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत

Newsdesk

Leave a Comment