November 1, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

दक्षिण लेबनान में पांच रिजर्व सैनिकों की हिजबुल्लाह के रॉकेट अटैक में मौत: इजरायल

यरूशलेम, 25 अक्टूबर। इजरायली सेना ने घोषणा की है कि गुरुवार रात दक्षिणी लेबनान में लड़ाई के दौरान पांच इजरायली रिजर्व सैनिक मारे गए और 19 घायल हो गए। वे सभी 8वीं बख्तरबंद ब्रिगेड की 89वीं बटालियन में कार्यरत थे। टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक मृतकों की पहचान- मेजर (रिटायर्ड) डैन माओरी (43), कैप्टन (रिटायर्ड) एलन सफराई (28), वारंट अधिकारी (रिटायर्ड) ओमरी लोटन (47), वारंट अधिकारी (रिटायर्ड) गाइ इदान (51), मास्टर सार्जेंट (सेवानिवृत्त) टॉम सेगल (28), के रूप में हुई। गाइ इदान, के चचेरे भाई त्साही इदान को 7 अक्टूबर, 2023 को हमास हमलावरों ने किबुत्ज नाहल ओज में उनके घर से बंदी बना लिया था जबकि उनकी सबसे बड़ी बेटी, 18 वर्षीय मयान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक आईडीएफ की शुरुआती जांच के अनुसार, सैनिकों की मौत दक्षिणी लेबनान के एक गांव में एक इमारत पर हिजबुल्लाह के रॉकेट हमले में हुई। जिस वक्त हमला हुआ उस वक्त सैनिक लॉजिस्टिक सप्लाई को ले रहे थे। इक्विपमेंट्स की सप्लाई के लिए मीटिंग पॉइंट पर रॉकेटों की बौछार की गई, जिनमें से एक रॉकेट उस इमारत के पास लगा, जहां सैनिक खड़े थे। रसद काफिले के सदस्य भी घायल हुए। 19 घायलों में से चार सैनिकों की हालत गंभीर बताई गई है। घायल रिजर्विस्टों के साथ-साथ एक अन्य रिजर्विस्ट जो शुक्रवार सुबह दक्षिण लेबनान में लड़ाई के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया, को इलाज के लिए अस्पतालों में ले जाया गया। इजरायली सेना 23 सितंबर से लेबनान पर एयर स्ट्राइक कर रही है। उसने सीमा पार एक ‘सीमित’ जमीनी अभियान भी चलाया है, जिसका उद्देश्य कथित तौर पर हिजबुल्लाह को कमजोर करना है। इजरायली हमलों में हिजबुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह समेत कई कमांडरों की मौत हो गई और उसके कई ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि लेबनानी ग्रुप भी इजरायल पर मिसाइलें दाग कर पलटवार कर रहा है। 8 अक्टूबर, 2023 को हिजबुल्लाह ने गाजा में हमास के प्रति एकजुटता जाहिर करते हुए इजरायल पर रॉकेट दागने शुरू किए थे। नवीनतम घटनाक्रम इसी संघर्ष का विस्तार है।

अन्य ख़बरें

यूपी: जेल से रिहा होते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया

Newsdesk

छत्तीसगढ़: बीजापुर के पास बस फिसलने से पांच यात्री घायल

Newsdesk

अटलांटा में आपूर्ति श्रृंखलाओं और महत्वपूर्ण खनिजों पर हुई प्रगति पर क्वाड मंत्रियों ने अपनी राय रखी

Newsdesk

Leave a Comment