19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

नरेश मीणा के समर्थकों के उत्पात पर डीएम सौम्या झा सख्त, बोलीं- एक एक पाई चुकानी होगी

टोंक, 16 नवंबर। राजस्थान में उपचुनाव के दौरान एसडीएम को थप्पड़ जड़ने वाले नरेश मीणा के सलाखों में जाने के बाद अब पुलिस-प्रशासन उसके समर्थकों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर चुका है। प्रशासन का दो टूक कहना है कि सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई करने में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। जिला कलेक्टर (डीएम) सौम्या झा ने यह बात कही। डीएम सौम्या झा ने सबसे पहले मौजूदा स्थिति के बारे में बताते हुए कहा कि फिलहाल मौके पर हालात सामान्य हैं। किसी भी प्रकार का उपद्रव देखने को नहीं मिल रहा है। सभी संवेदनशील स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया है।

हर 15 किलोमीटर की दूरी पर मुस्तैदी से तैनात पुलिसकर्मी हर गतिविधियों पर निगरानी कर रहे हैं, ताकि कोई भी अपने नापाक इरादों को जमीन पर न उतार सके। पत्थरबाजी की घटनाओं पर सौम्या झा ने कहा कि यह सब कुछ बाहर से आए लोगों ने किया। इसमें ग्रामीणों का कोई दोष नहीं है। पत्थरबाजी में संलिप्त हर व्यक्ति को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी के भी खिलाफ कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारे अधिकरियों ने पत्थरबाजी के संबंध में ग्रामीणों से बात की है। इसमें संलिप्त सभी लोगों को चिन्हित करने की कवायद जारी है। इसके इतर प्रशासन नुकसान का मूल्यांकन कर रहा है। नुकसान की भरपाई भी उपद्रवियों से ही की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। इस तरह के उपद्रवियों के खिलाफ नरमी किसी भी प्रकार से स्वीकार्य नहीं है।

हमारी पुलिस हर गतिविधियों पर नजर बनाकर रख रही है। अगर कुछ भी संदिग्ध पाया गया, तो उसके खिलाफ निसंदेह कड़ी कार्रवाई होगी। बता दें कि गुरुवार को पुलिस ने देवली–उनियारा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान एसडीएम को थप्पड़ जड़ने वाले नरेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया था। नरेश मीणा ने वोटिंग के दौरान किसी बात पर विवाद होने की वजह से एसडीएम को थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद उसके समर्थकों ने मौके पर जमकर उत्पात मचाया। यही नहीं, नरेश मीणा ने बाकायदा अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर वीडियो जारी कहा कि मैं किसी भी कीमत पर आत्मसमर्पण नहीं करूंगा। पुलिस में अगर दम है, तो वो मुझे पकड़ ले। खैर, लंबी रस्साकशी के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आज नरेश मीणा की तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वो हवालात में जमीन पर लेटा हुआ नजर आ रहा है।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र: आयुष्मान भारत योजना से येवला में साढ़े चार हजार मरीजों का मुफ्त इलाज, जरूरतमंदों को मिली राहत

Newsdesk

यूपी चुनाव 2027: हरदोई में 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, इस बार जातीय समीकरण की भूमिका महत्वपूर्ण

Newsdesk

एस्ट्रोटॉक का वित्त वर्ष 2026 में मुनाफा 10 गुना बढ़ा; आय 1,800 करोड़ रुपए के पार

Newsdesk

Leave a Comment