October 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

मामा पर तीन साल की बच्ची की हत्या का आरोप, मौत के बाद शव को जलाने की कोशिश

ठाणे, 22 नवंबर। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मामा पर अपनी तीन साल की भांजी की हत्या का आरोप है। मामा ने हत्या की बात स्वीकार करते हुए कहा कि खेल-खेल में दुर्घटनावश बच्ची की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, 18 नवंबर को बच्ची अचानक लापता हो गई थी। दो दिन बाद 20 नवंबर को उसका अधजला शव घर से दूर एक सुनसान जगह पर मिला। शव की पहचान करने पर पता चला कि यह बच्ची वही लापता लड़की है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और मामा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मामा का कहना है कि उसने जानबूझकर हत्या नहीं की थी। वहीं पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच से यह संकेत मिलता है कि हत्या योजनाबद्ध तरीके से की गई थी।

मामा ने अपनी भांजी के शव को जलाने के बाद उसे एक सुनसान जगह पर फेंक दिया था ताकि उसकी पहचान न हो सके। आरोपी मामा के बयान के मुताबिक वह बच्‍ची के साथ रसोई में खेल रहा था। खेल-खेल में उसने बच्‍ची को थप्पड़ मारा था। थप्पड़ मारने से बच्‍ची का संतुलन बिगड़ गया, जिससे उसका सिर स्‍लैब से टकरा गया। सिर स्‍लैब से टकराने के कारण बच्‍ची की मौत हो गई। इसके बाद वह काफी डर गया था और उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था। जिसके बाद उसने बच्‍ची के शव को ठिकाने लगाने के लिए जलाकर दफना दिया। मामा का कहना है कि भांजी की हत्या उसने जानबूझकर नहीं की है। पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच करने में जुट गई है और आरोपी से पूछताछ जारी है। घटना ने स्थानीय लोगों को हिला कर रख दिया है।

अन्य ख़बरें

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

Newsdesk

आज आ रहे अपेक्स बैंक भोपाल प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव

Newsdesk

लॉर्डगंज गोलीकांड के तीनों आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार और लूटी स्कूटी बरामद

Newsdesk

Leave a Comment