20.1 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

रिकी केज ने ऑस्कर के लिए ‘लापता लेडीज’ को बताया ‘गलत चुनाव’, बोले- ‘बाहर होना ही था’

 मुंबई, 18 दिसंबर। ऑस्कर की दौड़ से बाहर हो चुकी ‘लापता लेडीज’ के चुनाव को भारतीय-अमेरिकी म्यूजिक कंपोजर रिकी केज ने गलत बताया है। केज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर लिखा इसे बाहर होना ही था। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले रिकी केज ने अपने एक्स हैंडल पर ‘लापता लेडीज’ के पोस्टर के साथ एक नोट साझा करते हुए लिखा, “ तो अकादमी ऑस्कर की शॉर्टलिस्ट जारी हो चुकी है। ‘लापता लेडीज’ बहुत अच्छी तरह से बनाई गई, मनोरंजक फिल्म है (मुझे यह पसंद आई), लेकिन इंटरनेशनल फीचर फिल्म के सर्वश्रेष्ठ श्रेणी के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करने के हिसाब से इस फिल्म का चुनाव बिल्कुल गलत था।“ केज ने आगे लिखा, “ जैसी कि मुझे उम्मीद थी, यह हार गई। हमें कब एहसास होगा कि हम हर साल गलत फिल्मों का चयन कर रहे हैं। इतनी सारी बेहतरीन फिल्में बनी हैं कि हमें हर साल इंटरनेशनल फीचर फिल्म की श्रेणी में पुरस्कार जीतना चाहिए! दुर्भाग्य से हम “मेनस्ट्रीम बॉलीवुड” के बुलबुले में रहते हैं, जहां हम उन फिल्मों से परे नहीं देख सकते जिन्हें हम खुद मनोरंजक पाते हैं।“ केज ने पोस्ट में बताया कि हमें किस तरह की फिल्मों का चयन करना चाहिए। उन्होंने लिखा, “ हमें केवल उन फिल्म निर्माताओं द्वारा बनाई गई अच्छी फिल्मों की तलाश करनी चाहिए जो अपनी कला से समझौता नहीं करते। ये फिल्में कम बजट की हों या बड़े बजट की। इस फिल्म में स्टार हो या बिना स्टार की हो, बस इसमें बेहतरीन कलात्मक सिनेमा का पुट होना चाहिए। “यहां ‘लापता लेडीज’ का पोस्टर है और मुझे यकीन है कि अकादमी के अधिकांश मतदान सदस्यों ने इसे देखकर ही फिल्म को खारिज कर दिया होगा।“ किरण राव द्वारा निर्देशित भारत की आधिकारिक प्रविष्टि ‘लापता लेडीज’ ऑस्कर की दौड़ से बाहर हो गई। 97वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर श्रेणी में आधिकारिक प्रविष्टि पाने वाली फिल्म अगले राउंड की 15 फिल्मों में भी जगह नहीं बना सकी। अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (एएमपीएएस) ने फिल्म के बाहर होने की घोषणा की।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र: आयुष्मान भारत योजना से येवला में साढ़े चार हजार मरीजों का मुफ्त इलाज, जरूरतमंदों को मिली राहत

Newsdesk

सनबर्न फेस्टिवल 2026 की क्लोजिंग पार्टी में ह्यूगेल और मोचाक समापन करेंगे

Newsdesk

यूपी चुनाव 2027: हरदोई में 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, इस बार जातीय समीकरण की भूमिका महत्वपूर्ण

Newsdesk

Leave a Comment