September 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

ममता ने बागी मंत्री पर साधा निशाना, भर्ती की जांच के आदेश दिए

कोलकाता, 3 फरवरी | पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को राज्य के पूर्व वन मंत्री और हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए नेता राजीव बनर्जी पर वन विभाग में नियुक्तियों के साथ भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। सीएम ने कहा कि आरोपों की जांच की जाएगी। सीधे तौर पर बनर्जी का नाम लिए बिना सीएम ने कहा, “एक व्यक्ति ने हाल ही में भाजपा का रुख किया है। हमें उनके खिलाफ कई शिकायतें मिली हैं और कई तरह की गड़बड़ियां मिली हैं। मैंने इस मुद्दे पर जांच के आदेश दिए हैं।”

उन्होंने कहा कि, “मेरी पार्टी में, बूथ कार्यकर्ता पार्टी के नेताओं से ऊपर हैं। वे मेरी असली संपत्ति हैं।”

बनर्जी ने कहा कि, “वह खुश हैं क्योंकि सभी खराब तत्व पार्टी छोड़ रहे हैं।”

पश्चिम बंगाल की सीएम ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि, “हमने देखा है कि लालची राजनेताओं को एक निजी विमान में दिल्ली ले जाया गया था। लेकिन भूख से पीड़ित मजदूरों को ट्रेनों के अंदर भर दिया गया और केंद्र सरकार द्वारा संबंधित राज्यों में वापस भेज दिया गया।”

अन्य ख़बरें

हिंदी से ‘हिंग्लिश’ तक, क्या हम एक ‘नई हिंदी’ के जन्म के दौर में

Newsdesk

बप्पा के रंग में रंगा करीना का परिवार, जेह और सैफ अली खान ने बनाए इको-फ्रेंडली गणपति

Newsdesk

भारत दौरे के बाद तेहरान रवाना हुए ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, पीएम मोदी से जल्द मुलाकात की जताई उम्मीद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading