जबलपुर के रामनगर (अंबेडकर वार्ड) निवासी 72 वर्षीय कोमल प्रसाद साहू ने आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज पाकर गंभीर बीमारी से निजात पाई। आर्थिक तंगी के कारण इलाज कराना उनके परिवार के लिए असंभव था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आयुष्मान भारत योजना उनके लिए वरदान साबित हुई।
कोमल प्रसाद ने बताया कि उन्हें इस योजना के तहत 1 लाख रुपये तक का लाभ मिला, जिसके चलते वह सरकारी खर्चे पर इलाज करवा सके। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस योजना के लिए धन्यवाद दिया और कहा, “इस योजना की बदौलत मुझे जीवनदान मिला।
साहू के बेटे ने भी अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आयुष्मान भारत योजना ने उनके परिवार की जिंदगी बदल दी। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया।
आज कोमल प्रसाद साहू स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी रहे हैं और उनका परिवार इस मदद के लिए सरकार का धन्यवाद करता है।


