October 31, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

मीडिया-मनोरंजन को बढ़ावा के लिए अक्षय कुमार ने की पीएम मोदी की तारीफ

Akshay Kumar lauds PM Modi’s vision for media and entertainment sector

मुंबई, 30 दिसंबर – बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की सराहना की। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अभिनेता ने पीएम के विजन को बेहतरीन बताया। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले अभिनेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल पर पीएम के पोस्ट री-पोस्ट कर लिखा, “यह मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नजरिया है। यह एक बेहतरीन विचार है।

उम्मीद है कि वेव्स (डब्ल्यूएवीईएस) 2025 शिखर सम्मेलन एक शानदार ग्लोबल मंच होगा, जहां एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक साथ आएगी और आगे बढ़ेगी।” रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम ने चर्चा करते हुए बताया था कि भारत अगले साल फरवरी में वेव्स 2025 का आयोजन करेगा। दिल्ली में 5 से 9 फरवरी तक दुनियाभर के कलाकार जुटेंगे। वेव्स में देश के साथ ही दुनिया के तमाम कलाकारों को वैश्विक मंच उपलब्ध मिलेगा।

सफल फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया को भी ‘खिलाड़ी’ अभिनेता ने प्रशंसकों के साथ जुड़े रहने का माध्यम बनाया है। वह अक्सर लेटेस्ट पोस्ट शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अभिनेता ने पत्नी ट्विंकल खन्ना को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने के लिए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें अभिनेत्री धूप में बैठे कॉफी का लुत्फ उठाती नजर आई थीं। इसके साथ ही वह वीडियो में मस्ती भी करती नजर आई थीं।

अभिनेता ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो टीना। तुम सिर्फ एक स्पोर्ट्स नहीं हो; तुम पूरा गेम हो। मैंने तुमसे बहुत कुछ सीखा है, कैसे हंसना है जब तक मेरा पेट दर्द न करने लगे (और तुम लगभग हमेशा इसका कारण होती हो), कैसे अपना पसंदीदा गाना रेडियो पर बजने पर दिल खोलकर गाना है और कैसे सिर्फ इसलिए नाचना है क्योंकि मेरा मन करता है। तेरे वरगा सच में होर कोई ना।” इससे पहले अक्षय ने अपने बेटे आरव को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए इंस्टाग्राम पर सफारी आउटिंग की एक तस्वीर शेयर की थी।

अन्य ख़बरें

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की

Newsdesk

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Newsdesk

भारत ‘आईसीएआर-सीजीआईएआर साइंस एंड पार्टनरशिप वीक’ की करेगा मेजबानी, दिल्ली में जुटेंगे दुनियाभर के वैज्ञानिक

Newsdesk

Leave a Comment