September 14, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

इराक ने फिर से कर्फ्यू लगाने की चेतावनी दी

बगदाद, 4 फरवरी | इराकी स्वास्थ्य मंत्री हसन अल-तमीमी ने चेतावनी दी है कि अगर कोरोनोवायरस के मामलों में वृद्धि जारी रहती है तो स्वास्थ्य प्राधिकरण राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू सहित फिर से प्रतिबंधों को लागू कर सकते हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अल-तमीमी ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हम स्वास्थ्य-सुरक्षा उपायों का पालन करने में विफलता के कारण संक्रमण और मौतों में वृद्धि के खिलाफ चेतावनी देते हैं। यदि संक्रमण मामलों में वृद्धि जारी है, तो फिर से कर्फ्यू लगाए जाने की आशंका है।”

उन्होंने कहा, “पिछले दो हफ्तों के दौरान संक्रमण बढ़ना शुरू हुआ, और दैनिक परीक्षणों में कल लगभग 2.5 प्रतिशत तक पहुंच गया।” उन्होंने आगे कहा कि इराकी अधिकारियों ने स्वास्थ्य-सुरक्षा उपायों के उल्लंघन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

बाद में स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान में 1,317 नए कोविड-19 मामलों की सूचना दी गई, जिससे देश भर में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 623,072 हो गई।

इसने 11 नई मौतों की भी सूचना दी, जिससे मौतों की संख्या बढ़कर 13,079 हो गई।

इराक में महामारी का मामला सामने आने के बाद से महामारी पर अंकुश लगाने के लिए कई उपाय किए गए हैं।

अन्य ख़बरें

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक-ध्रुवीय सिस्टम बीते दिनों की बात: पुतिन

Newsdesk

ब्रिक्‍स श‍िखर सम्‍मेलन में यूएन प्रमुख ने की संघर्षों को रोकने की अपील, बोले- दुनिया को शांति की जरूरत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading