21.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

बिहार लोक सेवा आयोग स्वतंत्र संस्था है, उचित निर्णय लेगी : सम्राट चौधरी

पटना, 31 दिसंबर। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) को रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का धरना मंगलवार को 14वें दिन भी जारी रहा। इसी बीच उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बयान दिया। जब इस मामले को लेकर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि बीपीएससी एक स्वतंत्र संस्था है। सरकार ने उसको फ्री हैंड दिया है। वो निर्णय ले। छात्रों के संबंध में छात्रों के हित के लिए कोई भी निर्णय लेने के लिए वह स्वतंत्र है। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्य तौर से दूसरी पार्टी भी ‘सरकार’ ही चलाती थी। हमारी स्वतंत्र संस्था ही तय करेगी कि वहां छात्रों का हित क्या है। इस पर मंत्री विजय चौधरी ने कहा, “परीक्षा में पेपर लीक के बारे में सरकार ने खुला न्योता दे रखा है कि अगर कोई शिकायत होगी तो संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगी। मुख्य सचिव ने सरकार की ओर से खुला न्योता दे रखा है।

सरकार को जो करना होगा करेगी, छात्र के हित में सरकार काम करेगी। छात्रों की जो वाजिब मांगे होंगी, सुनी जाएंगी। सोमवार को छात्रों का दो प्रतिनिधिमंडल मुख्य सचिव से मिला है।” मंत्री ने आगे कहा, “मुझे जो जानकारी मिली है, वह है कि पेपर लीक कहां हुआ, यह अब तक मुख्य सचिव के संज्ञान में नहीं लाया गया है। अभ्यर्थियों ने पेपर लीक से जुड़े कोई सबूत नहीं दिए हैं।” उन्होंने कहा, “पेपर लीक हुआ नहीं, एक केंद्र पर पेपर लीक को लेकर हंगामा हुआ, यह किसकी साजिश है? जो हंगामा मचाया, उससे भी पूछा जाए? हंगामा कर छात्रों के भविष्य को खराब क्यों किया जा रहा है? छात्र हमारे भविष्य हैं। नीतीश कुमार की सरकार छात्रों के पक्ष में है। किसी प्रकार की नाइंसाफी नहीं होगी।” उन्होंने प्रशांत किशोर की चेतावनी पर कहा, “सरकार किसी के अल्टीमेटम को नहीं समझती है। सरकार जनता के हित में काम करती है। हमलोग हमेशा छात्रों के हित में सोचते हैं और सोचते रहेंगे।

अन्य ख़बरें

कर्नाटक: पुलिस ने स्टिंग ऑपरेशन मामले में सिद्धारमैया को क्लीन चिट दी

Newsdesk

पंजाबी यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन पर सख्ती, एडमिन ब्लॉक बंद करने पर 18 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

Newsdesk

गुजरात: दीपावली से पहले खाद्य कारोबारियों के लिए रैपिड टेस्ट किट अनिवार्य, मिलावट रोकने के लिए लिया गया फैसला

Newsdesk

Leave a Comment