November 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

मदन महल स्टेशन पर मालगाड़ी में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Jabalpur News – सोमवार रात करीब 10:30 बजे जबलपुर से इटारसी जा रही मालगाड़ी की एक बोगी में मदन महल स्टेशन पर अचानक धुआं उठने लगा। सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेन को रोक दिया गया।

थाना प्रभारी प्रवीण धुर्वे के अनुसार, तकनीकी खराबी या ओवरलोडिंग के चलते यह हादसा हुआ। हालांकि, आग विकराल रूप धारण नहीं कर पाई और खुद ही बुझ गई। घटना के बाद दमकल टीम और रेलवे अधिकारियों ने स्थिति को संभाला।

स्थानीय लोगों ने ओवरलोडिंग को हादसे का कारण बताया, लेकिन रेलवे अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के चलते ट्रेन यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।

रिपोर्ट वाजिद खान

अन्य ख़बरें

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

Newsdesk

आज आ रहे अपेक्स बैंक भोपाल प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव

Newsdesk

लॉर्डगंज गोलीकांड के तीनों आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार और लूटी स्कूटी बरामद

Newsdesk

Leave a Comment