20.4 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नाबालिग से नए साल पर दुष्कर्म, 50 साल के आरोपी पर एफआईआर दर्ज

मुंबई, 2 जनवरी। मुंबई के वसई में नए साल के मौके पर भी एक पीड़िता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ 31 दिसंबर और 1 जनवरी को दुष्कर्म किया गया। दरअसल, मुंबई से सटे वसई के वालिव पुलिस थाने में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने एफआईआर दर्ज करवाई है। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ 31 दिसंबर और 1 जनवरी को एक कंपनी के केबिन में दुष्कर्म किया गया। एफआईआर के अनुसार, नाबालिग लड़की वसई पूर्व में स्थिति एक कंपनी में काम करती थी। पीड़िता का आरोप है कि 31 दिसबंर की शाम 7 बजे 50 वर्षीय प्रदीप प्रजापति ने उसे किसी काम के बहाने से अपने केबिन में बुलाया और धमकी दे बलात्कार किया।

पीड़िता का आरोप है कि उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई। हालांकि, इसी डर की वजह से आरोपी ने दोबारा एक जनवरी की दोपहर को फिर से उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के मुताबिक, दोनों ही बार उसे अलग-अलग बात बोलकर केबिन में बुलाया गया था। उससे कहा गया कि उसके खिलाफ शिकायत मिली है और उसे नौकरी से भी निकाल देंगे। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरन बलात्कार किया। इस घटना के बाद पीड़िता ने एक जनवरी की शाम को ही पुलिस से संपर्क कर आरोपी की शिकायत की। वालीव पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी प्रदीप प्रजापति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से नन्हे राजवीर को मिला नया जीवन

Newsdesk

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों की संपत्ति होगी कुर्क, लापरवाही पर कनिष्ठ अभियंता नपे

Newsdesk

Leave a Comment