20.4 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

संतोष देशमुख से पहले बीड में हुई 100 से ज्यादा हत्याएं : संजय राउत

मुंबई, 2 जनवरी। महाराष्ट्र में सरपंच संतोष देशमुख की नृशंस हत्या पर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। इस मामले को लेकर अब शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने बड़ा हमला किया है। आरोप लगाया कि ये सरपंच से पहले भी कइयों की हत्या हुई है। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “जिस तरह से बीड के सरपंच संतोष देशमुख की भरे बाजार में हत्या की गई, उस हत्या के सीधे तौर पर तार महाराष्ट्र कैबिनेट के एक वरिष्ठ मंत्री के साथ जुड़े हैं। इस मामले में एक की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन सरकार ने अब जाकर एसआईटी का गठन किया है।” उन्होंने आगे कहा, “बीड जिले में 40 साल तक कोई प्रशासन नहीं था और कोई कानून व्यवस्था भी नहीं थी, ऐसा क्यों हुआ?

अब तक कैसे हुआ? संतोष देशमुख की हत्या का खुलासा हुआ और इससे पहले वहां 100 से ज्यादा हत्याएं हो चुकी हैं। बीड की धरती पर तो इतना खून बहा है कि उतना खून बिहार ने भी नहीं देखा है। गृह मंत्री रहते हुए देवेंद्र फडणवीस ने पहले किसे संरक्षण दिया? इसके लिए भी केंद्र को एसआईटी का गठन करना चाहिए।” संजय राउत ने अजित पवार की मां आशा पवार पर कहा, “उनका लाडला बेटा डर के मारे भाजपा में भाग गया है। उन्हें सबसे पहले भगवान से प्रार्थना करनी चाहिए कि उनके बेटे को लड़ने की हिम्मत दें।

शिवसेना यूबीटी नेता ने 26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत लाने पर कहा, “यह अच्छी बात है और उसे भारत लाने दीजिए। बहुत सारी बातें अब सामने आ जाएंगी। हालांकि, मैं यही पूछना चाहता हूं कि नीरव मोदी, मेहुल को कब लाया जाएगा? इस पर भी चर्चा होनी चाहिए कि दाऊद को कब लाया जाएगा।” महाराष्ट्र के बीड जिले के मासाजोग सरपंच संतोष देशमुख की पिछले साल दिसंबर में नृशंस हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जांच के लिए बुधवार को आईपीएस अधिकारी बसवराज तेली की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से नन्हे राजवीर को मिला नया जीवन

Newsdesk

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों की संपत्ति होगी कुर्क, लापरवाही पर कनिष्ठ अभियंता नपे

Newsdesk

Leave a Comment