26.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

जालंधर में गोली लगने से दो लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

जालंधर, 4 जनवरी। पंजाब के जालंधर में शनिवार सुबह तड़के फायरिंग में दो लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। सात से आठ राउंड फायरिंग की खबर सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना लाम्बा पिंड के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र शहीद उधम सिंह नगर की है। यहां देर रात दोस्तों ने इकट्ठे होकर ड्रिंक की थी। लेकिन तड़के किसी बात को लेकर आपस में बहस हो गई।

दोस्तों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक-दूसरे पर फायरिंग कर दी। इस घटना में दो युवकों की गोली लगने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान शिवम (24) निवासी मोता सिंह नगर और विनय तिवारी (22) निवासी बस्ती शेख के रूप में हुई है। गोली चलने की घटना शहीद उधम सिंह नगर सैलानी माता मंदिर के नजदीक हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस इस पूरी घटना की जांच पड़ताल कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, सात से आठ राउंड फायरिंग है, लेकिन इस बात की पुष्टि अभी कोई अधिकारी नहीं कर रहा। एसीपी नॉर्थ ऋषभ भोला मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल, घटना की जांच की जा रही है। हालांकि, इस मामले के संबंध में अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

अन्य ख़बरें

राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव : दूसरे चरण में 147 निकायों में 70.01 प्रतिशत मतदान, कोटा में सबसे कम 57.02 फीसदी वोटिंग

Newsdesk

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए 7 साल बाद आ रहे भारत

Newsdesk

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की आज से नई दिल्ली में होगी शुरुआत, दो दिन तक चलेगा मंथन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading