jabalpur news – जबलपुर पुलिस ने अवैध फायर आर्म्स और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। 8 थानों की टीमों ने संयुक्त अभियान चलाते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 15 फायर आर्म्स, जिनमें देशी पिस्टल, रिवॉल्वर और कट्टे शामिल हैं, और 19 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
थाना बेलखेड़ा, पनागर, बरेला, कुण्डम, शहपुरा, हनुमानताल, रांझी और माढ़ोताल क्षेत्रों में यह कार्रवाई की गई। पुलिस इन फायर आर्म्स के स्रोत और आरोपियों के नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य शहर में आपराधिक गतिविधियों पर सख्ती से अंकुश लगाना है।


