November 1, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियोव्यापार

जबलपुर: चोरी की बिजली से रोशन हो रहा था बंगला, ई-रिक्शा भी हो रहे थे चार्ज

jabalpur news – जबलपुर के फूटाताल इलाके में एक बंगले में चोरी की बिजली का उपयोग किए जाने का मामला सामने आया है। बिजली विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर बंगले पर छापा मारा, जहां पाया गया कि बंगला चोरी की बिजली से रोशन था और ई-रिक्शा चार्ज हो रहे थे।

बिजली विभाग के कार्यपालन यंत्री ने बताया कि बंगले के मालिक राकेश सोनकर के खिलाफ मामला दर्ज कर दो ई-रिक्शा जब्त कर लिए गए हैं। बंगले में 70,000 रुपये का बिजली बिल बकाया था, जिसका भुगतान नहीं किया गया था।

अधिकारियों ने कहा कि मीटर के पास से अलग तार लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। इसके अलावा, छत पर गीजर और अन्य उपकरण भी चोरी की बिजली से चलाए जा रहे थे।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया है। बिजली विभाग ने बताया कि ऐसे मामलों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

अन्य ख़बरें

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

Newsdesk

आज आ रहे अपेक्स बैंक भोपाल प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव

Newsdesk

लॉर्डगंज गोलीकांड के तीनों आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार और लूटी स्कूटी बरामद

Newsdesk

Leave a Comment