31.5 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – पराक्रम दिवस पर केवी वन में विधार्थियों को बताया गया सेनानियों का इतिहास,प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों के ज्ञान का हुआ परीक्षण

जबलपुर।नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर पराक्रम दिवस समारोह केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1, जीसीएफ में धूमधाम से मनाया गया। बेहतर शिक्षा और अनुशासन के लिए प्रसिद्ध पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय ने इस अवसर पर छात्रों के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया। 

समारोह का विधिवत शुभारंभ जीसीएफ के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजीव गुप्ता (IOFS) ने किया। इस दौरान विद्यालय में विशेष क्विज एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण का केंद्र रही, जो ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम की पूर्व-सीरीज का हिस्सा थी। 

कार्यक्रम में प्राचार्य रजनीश सिंघई ने प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी दी और प्रतियोगिता का उद्देश्य बताया। उन्होंने कहा कि इसका मकसद छात्रों के ज्ञान को बढ़ावा देना और उन्हें भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों के कृतित्व व जीवन से परिचित कराना है। उपप्राचार्य सतेंद्र वर्मा ने छात्रों को स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। 

छात्रों को ‘भारत है हम’ सीरीज की 5 प्रेरणादायक वीडियो दिखाकर देश के इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान के बारे में अवगत कराया गया। इसके बाद वीडियो आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों के ज्ञान का परीक्षण किया गया। 

**प्रतियोगिता में कुल 105 छात्रों ने लिया हिस्सा** 
इस प्रतियोगिता में 7 केंद्रीय विद्यालयों, 2 राज्य सरकार के स्कूलों और 5 निजी स्कूलों के कक्षा 9 से 12 के कुल 105 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के प्रथम तीन विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं: 
1. आकृति प्रजापति (पीएम श्री रानी दुर्गावती हायर सेकंडरी स्कूल) 
2. दर्शिता नामदेव (रॉयल सेकंडरी स्कूल) 
3. अर्पित श्रीवास्तव (रॉयल सेकंडरी स्कूल) 

सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और अल्पाहार प्रदान किया गया। 

**रैली और अन्य गतिविधियां बनीं आकर्षण का केंद्र** 
समारोह का एक और आकर्षण पराक्रम दिवस की शानदार रैली रही, जिसके माध्यम से छात्रों में देशभक्ति का जज़्बा बढ़ाने का प्रयास किया गया। 

कार्यक्रम की सफलता में एसएन पटले, निशि शर्मा, माला श्रीवास्तव, अंकित गुप्ता, वैभव जैन, अतुल तिवारी, आनंद स्वरूप, अभिषेक कुमावत, किरण कुमारी, बृजेश कुमार विश्वकर्मा, आशीष भारद्वाज, दीपक मेहता, पिपलोदिया सर, जुगल तिवारी और शिल्पी सोनी सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। 

अन्य ख़बरें

एमपीपीएससी अध्यक्ष डॉ. राजेश लाल मेहरा ने किया पीजी कॉलेज का निरीक्षण

Newsdesk

कलेक्टर ने जिले के दूर-दराज क्षेत्रो से आएं लोगो की सुनीं समस्या एवं शिकायतें

Newsdesk

कमिश्नर ने शहडोल संभाग के दूर-दराज क्षेत्रो से आए लोगो की जनसुनवाई की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading