November 1, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

भाजपा विधायक के भाई ने बेटे को मारी गोली, मौके पर मौत

उज्जैन के माकड़ौन तहसील में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। भाजपा विधायक सतीश मालवीय के बड़े भाई मंगल मालवीय ने अपने बेटे अरविंद मालवीय को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

एडिशनल एसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया

पिता-पुत्र के बीच सुबह करीब सवा नौ बजे किराने की दुकान के पैसों को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान मंगल मालवीय ने अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से बेटे को गोली मार दी, जो सीधे सिर में लगी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

घटना को लेकर एसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि मंगल मालवीय और उनके बेटे के बीच पैसों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मंगल मालवीय का अपने विधायक भाई सतीश मालवीय से पिछले 20 वर्षों से कोई संबंध नहीं था और वे अलग रह रहे थे। 

अन्य ख़बरें

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

Newsdesk

आज आ रहे अपेक्स बैंक भोपाल प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव

Newsdesk

लॉर्डगंज गोलीकांड के तीनों आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार और लूटी स्कूटी बरामद

Newsdesk

Leave a Comment