May 2, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीहेल्थ एंड साइंस

क्या च्युइंग गम चबाने से वजन घट सकता है? जानिए फायदे और नुकसान

च्युइंग गम सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि वजन घटाने में भी मददगार हो सकता है। अध्ययन बताते हैं कि इसे चबाने से भूख कम होती है और जंक फूड खाने की लालसा नियंत्रित होती है। जब आप च्युइंग गम चबाते हैं तो दिमाग को खाने का संकेत मिलता है, जिससे बार-बार खाने की इच्छा घटती है। भोजन से पहले और बाद में इसे चबाने से अस्वास्थ्यकर स्नैक्स की cravings कम होती है और दैनिक कैलोरी सेवन घटता है।

हालांकि, च्युइंग गम से चेहरे की चर्बी नहीं घटती, बस जबड़े की मांसपेशियां टोन होती हैं।

दुष्प्रभाव:

• रोजाना सेवन से दांत खराब हो सकते हैं।

• शक्कर युक्त गम ब्लड शुगर बढ़ा सकता है।

• अधिक चबाने से जबड़े में दर्द और पाचन समस्याएं हो सकती हैं।

कुल मिलाकर, च्युइंग गम सीमित मात्रा में वजन घटाने में सहायक हो सकता है, लेकिन इसे आदत बनाने से बचें।

अन्य ख़बरें

टाइप-2 डायबिटीज से संभव है बचाव, अपनाएं ये 4 आसान उपाय

Newsdesk

नई दिल्ली: स्वास्थ्य भविष्य को लेकर दो दिवसीय सम्मेलन में डिजिटल हेल्थ सर्विस के विस्तार पर जोर

Newsdesk

जम्‍मू-कश्‍मीर: नियमों के उल्लंघन पर बिजबेहारा में मिल्‍क यूनिट का लाइसेंस निलंबित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading