20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

तमिलनाडु : 72 साल के हुए सीएम एमके स्टालिन, पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने दी बधाई

नई दिल्ली, 1 मार्च। डीएमके अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर तमाम नेताओं ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को जन्मदिन की बधाई। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।” वहीं तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हम संगठन के नेता के लिए कामना करते हैं। वह स्वस्थ रहें और कई वर्षों तक हमारा नेतृत्व करें। आइए इस शुभ दिन पर संकल्प लें कि लोगों के कल्याण को महत्व देने वाली द्रविड़ मॉडल सरकार 2026 में फिर से स्थापित होगी और पार्टी के नेता एमके स्टालिन ही मुख्यमंत्री बनेंगे।” मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अपनी पत्नी दुर्गा, उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन और परिवार के साथ घर पर केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। उन्हें मंत्रियों, डीएमके कार्यकारिणी, गठबंधन पार्टी के नेताओं और स्वयंसेवकों से लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं। एमके स्टालिन हर महत्वपूर्ण अवसर पर पेरियार, अन्ना और करुणानिधि की समाधि पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। वह आज भी पेरियार, अन्ना और करुणानिधि के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। 1 मार्च 1953 को जन्मे स्टालिन तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के बेटे हैं। स्टालिन ने अपना पहला विधानसभा चुनाव 1984 में चेन्नई के थाउजेंड लाइट्स निर्वाचन क्षेत्र से लड़ा लेकिन हार गए। पांच साल बाद, उन्होंने उसी निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की। वह इस निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार विधायक निर्वाचित हुए। स्टालिन चेन्नई के पहले सीधे निर्वाचित मेयर थे, जो 1996 से 2002 के बीच इस पद पर रहे। वह कई विकास परियोजनाओं के लिए जिम्मेदार थे और उन्हें ‘मनगरा थानथाई’ (शहर का जनक) का उपनाम दिया गया था। स्टालिन 2009 से 2011 तक तमिलनाडु में उपमुख्यमंत्री रहे। 2021 में स्टालिन की पार्टी डीएमके ने सत्ता में वापसी की और स्टालिन प्रदेश के सीएम बने। इस विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने कुल 234 विधानसभा सीटों में से 133 सीटें जीती थीं।

अन्य ख़बरें

विकसित भारत 2047 के लिए विश्वविद्यालयों तक पहुंचेगा भाजयुमो, युवाओं से करेगा सीधा संवाद

Newsdesk

दीपोत्सव 2026: योगी सरकार की तैयारियों से मेहमानों के स्वागत को तैयार रामनगरी, होम स्टे में बढ़ी मांग

Newsdesk

देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत

Newsdesk

Leave a Comment