20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आतिशी ने लिखा सीएम रेखा गुप्ता को पत्र, महिलाओं को 2500 रुपये की पहली किस्त देने की अपील

नई दिल्ली, 7 मार्च। आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने महिला समृद्धि योजना के तहत हर महिला को 2500 दिए जाने को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सवाल उठा रही हैं। आतिशी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी दिल्ली के अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन करती भी नजर आ रही है। 

इसी कड़ी में आतिशी ने शुक्रवार को भी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखा है। इस पत्र में दिल्ली की लाखों माताओं और बहनों की ओर से एक महत्वपूर्ण संदेश रेखा गुप्ता को भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि 31 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए एक वादा किया गया था। उस दिन द्वारका में आयोजित रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि भाजपा सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में 2500 प्रतिमाह देने की योजना पास की जाएगी और महिला दिवस (8 मार्च) से महिलाओं के खातों में पैसे आने शुरू हो जाएंगे।



पत्र के जरिए बताया गया कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं से यह भी कहा था कि वे अपने बैंक खाते को अपने मोबाइल नंबर से जोड़ लें, ताकि उन्हें खाते में पैसे आने की सूचना उनके फोन पर मिल सके। अब महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली की महिलाएं इस वादे का इंतजार कर रही हैं। उन्हें उम्मीद है कि 8 मार्च से उनके खातों में 2,500 रुपये की पहली किस्त जमा होनी शुरू हो जाएगी।



दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से अपील की गई है कि वे दिल्ली की महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए तुरंत उनके खातों में पैसे ट्रांसफर करें। पत्र में यह भी कहा गया कि दिल्ली की हर महिला सरकार की ओर देख रही है, और उनकी उम्मीदें टूटनी नहीं चाहिए। अब पूरी दिल्ली की महिलाएं इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं और उम्मीद कर रही हैं कि महिला दिवस के मौके पर उनके मोबाइल पर 2,500 ट्रांसफर होने की सूचना मिलेगी।



अन्य ख़बरें

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से नन्हे राजवीर को मिला नया जीवन

Newsdesk

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों की संपत्ति होगी कुर्क, लापरवाही पर कनिष्ठ अभियंता नपे

Newsdesk

Leave a Comment