July 27, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

इंदिरापुरम पुलिस ने हनी ट्रैप में फंसाकर रंगदारी मांगने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

गाजियाबाद, 7 मार्च। गाजियाबाद की इंदिरापुरम थाना पुलिस टीम ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए हनी ट्रैप का शिकार बनाकर झूठे रेप केस में फंसाने और परिजनों को डराकर दो करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में लिखित शिकायत दी थी, जिसमें बताया गया था कि पिंकी, अनुज कसाना और सोनू कसाना ने मिलकर साजिश रची और उसके पति को हनी ट्रैप में फंसा लिया। इसके बाद झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दी और 2 करोड़ रुपए की रंगदारी की मांग की। पीड़ित के परिजनों को भी धमकाया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। घटना की गहनता से जांच करने के लिए टीम का गठन किया गया। इसी बीच पुलिस ने घटना में संलिप्त आरोपी अनुज कसाना को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अनुज कसाना गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के शकलपुरा का रहने वाला है। उसकी उम्र लगभग 29 वर्ष है। पूछताछ के दौरान यह पता चला है कि आरोपी ने पीड़ित और उसके परिजनों से फोन के जरिए संपर्क किया था और 2 करोड़ रुपए की रंगदारी की मांग की थी। इस मामले में पुलिस को ऑडियो साक्ष्य भी मिले हैं। पूछताछ में पता चला है कि गिरफ्तार अनुज कसाना और सोनू कसाना ने पीड़ित के बेटे और भतीजे को अपने घर बुलाकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। इसके साथ ही समझौता करने के नाम पर दो करोड़ रुपए मांगे थे। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि आरोपी लगातार पीड़ित के संपर्क में था। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी अनुज कसाना के खिलाफ दिल्ली के आनंद विहार थाना में अपहरण और गाजियाबाद में आर्म्स एक्ट तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने अब अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी है।

अन्य ख़बरें

गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को दिशा भी देते हैं, गुरुजनों के आदर्शों को जीवन में उतारें : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

प्रधानमंत्री ने “मन की बात” में देश में हो रहें सकारात्मक और सृजनात्मक कार्यों का किया उल्लेख

Newsdesk

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, मध्य भारत एरिया मुख्यालय में हुआ सैन्य सम्मान समारोह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading