20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – मॉडल हाई की छात्राओं को हॉस्टल खाली करने का नोटिस,छात्राये एवं अभिभावक परेशान

Jabalpur Local News। जिले के उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल के हॉस्टल से छात्राओं को बाहर करने के लिए स्कूल प्रबंधन ने नोटिस जारी कर दिए हैं। इस बात को लेकर छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी है। इस बात को लेकर छात्राओं ने अपने पेरेंट्स के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
कलेक्ट्रेट में मंगलवार को हुई जनसुनवाई के दौरान पंडित लज्जाशंकर झा हायर सेकेंडरी स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के हॉस्टल में रहने वाली एक दर्जन से ज्यादा छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ पहुंची। जहां उन्होंने जिला कलेक्टर के नाम शिकायत देते हुए कहा कि पिछले दिनों स्कूल प्रबंधन ने सभी छात्राओं को छात्रावास खाली करने का आदेश दिया है। ये छात्राएं कक्षा 9वीं और 11वीं की हैं। बताया गया है कि स्कूल प्रबंधन को शासन से भोजन व्यवस्था के लिए बजट का आवंटन नहीं किया गया है। राशि उपलब्ध न होने के कारण छात्राओं को भोजन की व्यवस्था स्कूल प्रबंधन नहीं कर पा रहा है। जिसके चलते स्कूल प्रबंधन ने उन छात्राओं को हॉस्टल से ही बाहर निकालने का फैसला कर लिया। छात्राओं ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने प्राचार्य के साथ ही शहर के सभी जनप्रतिनिधियों से भेंट करके समस्या के निवारण का निवेदन किया था लेकिन अभी तक कोई भी सकारात्मक परिणाम उनके सामने नहीं आए हैं।
बताया गया है कि हॉस्टल में जिले के सिहोरा बाकल, बहोरीबंद जैसे ग्रामीण क्षेत्र की लगभग 15 बालिकाएं रहकर उत्कृष्ट स्कूल में अध्ययन कर रही हैं। अब जबकि परीक्षाएं नजदीक हैं तब ऐसे समय छात्रावास से उन्हें बाहर करना उचित नहीं है।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से नन्हे राजवीर को मिला नया जीवन

Newsdesk

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों की संपत्ति होगी कुर्क, लापरवाही पर कनिष्ठ अभियंता नपे

Newsdesk

Leave a Comment