36.6 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

राममंदिर परिसर में इकबाल अंसारी और आचार्य परम हंस ने खेली होली, बोले-नफरत होगी अलविदा

अयोध्या, 12 मार्च। रामनगरी अयोध्या में होली के त्योहार में एकता और सौहार्द का रंग चढ़ता नजर आ रहा है। बाबरी मस्जिद के पैरोकार रहे इकबाल अंसारी ने आचार्य परमहंस के साथ होली खेली। इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली का जश्‍न मनाया। इस मौके पर तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा क‍ि होली के त्योहार के मौके पर राममंदिर के प्रांगण में रामभक्तोंं, साधु संतों के साथ बाबरी मस्‍ज‍िद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी भी पुष्प वर्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राममंदिर परिसर में रामराज की होली हो रही है। आचार्य का कहना था कि यह मानवता की होली है। इससे रामभक्त काफी प्रसन्न हैं। रामराज की होली का दुनिया में डंका बजेगा। इसमें हमारे इकबाल अंसारी भी शामिल हैं। दुनिया में चाहे जितना नफरत फैला लें, लेकिन अब मानवता स्थापित होकर रहेगी।

दुनिया में रामराज स्थापित होगा। नफरत अलविदा होगी। जो नफरत फैला रहे हैं, वो अपने आप राम जी के रंग में रंग जाएंगे। इस मौके पर उन्होंने पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी पर बना गाना भी गाया। उन्होंने कहा होली रंगों का त्योहार है, इसके साथ रंग बिरंगी खुशियां एक दूसरे को बांटनी चाहिए। इस दौरान साधु संतों के साथ होली खेली जा रही है। यह खुशियों की होली होती है। इससे सब खुश हैं। हमें इस त्योहार में बहुत अच्छा लगता है।

इस कारण इसे मनाने के लिए इसमें शामिल हुए हैं। इकबाल ने भगवा रंग के सवाल पर कहा कि उसका इस्तेमाल सबसे पहले करते हैं। हमारे यहां पहले जो चावल बनता था, उसे भगवा रंग से ही रंगते थे। होली में साधु-संतों के साथ मंदिरों और मठों में खेलता रहा हूं। उन्होंने कहा कि होली एकता और सौहार्द का त्योहार है। कुछ चंद लोग इसको लेकर बयानबाजी करते हैं। वो होली के बारे में जानते ही नहीं हैं।

अन्य ख़बरें

इंजन था पस्त, फिर भी सफर पर था ‘क्रूज’! बरगी हादसे में बड़ा खुलासा, तीन अधिकारी तलब

Newsdesk

चिलचिलाती धूप में निगमायुक्त ने किया स्वच्छता और पर्यावरण प्रोजेक्ट्स का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं कीं चाक-चैबंद

Newsdesk

40 वर्षों की सराहनीय सेवा के बाद विष्णु पटेल सेवानिवृत्त नगर निगम के 11 कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading