21.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

शीश महल’ पर दिल्ली सरकार के फैसले का सतीश उपाध्याय ने किया बचाव, गोपाल राय ने भी दी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली, 18 मार्च। दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ‘शीश महल’ को गेस्ट हाउस बनाने के निर्णय पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सतीश उपाध्याय ने कहा कि इस पर किसी को भी सवाल नहीं खड़ा करना चाहिए। भाजपा नेता शिखा राय और आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक गोपाल राय ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है।

सतीश उपाध्याय ने मंगलवार को आईएएनएस से कहा कि अगर सरकार ‘शीश महल’ को गेस्ट हाउस बनाएगी, तो इस पर सवाल खड़ा नहीं करना चाहिए।

वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि कुछ लोग नकारात्मक मानसिकता के साथ काम कर रहे हैं। वक्फ संशोधन विधेयक पर सभी से विचार-विमर्श किया गया है। कुछ लोगों को नकारात्मक मानसिकता के साथ ही काम करना है, उनके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। वक्फ संशोधन विधेयक के सभी प्रावधानों को लोगों को समझना चाहिए।

भाजपा नेता शिखा राय ने ‘शीश महल’ को गेस्ट हाउस बनाने की तैयारी पर कहा कि सरकार जो भी फैसला लेगी, सोच-समझकर लेगी। ‘शीश महल’ का जो उपयोग होना चाहिए, वह किया जाएगा।

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता गोपाल राय ने ‘शीश महल’ पर सीधे कोई प्रतिक्रिया देने की बजाय कहा कि जनता ने सरकार को बहुत सारी जिम्मेदारियां दी हैं। मुझे उम्मीद है कि सरकार ने अपने घोषणापत्र में जो वादे किए हैं, उन पर काम करेगी।

गोपाल राय ने महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार को हुई हिंसा को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत तेजी से विकास करने की बजाय इस तरह के झगड़ों में उलझ रहा है। उन्होंने कहा, “मैं सभी से निवेदन करता हूं कि सभी की संस्कृति और विचारधारा का सम्मान करें।”

अन्य ख़बरें

हर साल 31 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस? जानिए महत्व और इतिहास

Newsdesk

सीटीआई ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र- 10 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट, रैली दीपावली बाद करने की मांग

Newsdesk

‘शास्त्रसम्मत आचरण और कार्यकुशलता अपनाने वाले सार्थक विकास का मार्ग प्रशस्त करते हैं’, पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

Leave a Comment