20.1 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनहॉलीवुड

हाले बेरी होमस्कूलिंग को ‘बुरा सपना’ मानती हैं

लॉस एंजेलिस, 1 मई| अभिनेत्री हाले बेरी ने होमस्कूलिंग को एक कठिन प्रक्रिया बताया है। बेरी दो बच्चों नहला (12) और मेसो (6) की मां हैं। ईटीऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, बेरी को लगता है कि जब से कोविड-19 महामारी के कारण स्कूल बंद हुए हैं, उनके बच्चों ने घर पर ठीक से पढ़ाई नहीं की है।

बेरी ने कहा, “यह मेरे लिए एक बुरे सपने की तरह है। यह एक पूरे सेमेस्टर का साफ होना है। ये वास्तव में कुछ भी नहीं सीख रहे हैं और यह कठिन है।”

उन्होंने कहा, “मेरा एक छह साल का बेटा है और मैंने जो सीखा है वह यह है कि जब छह साल के बच्चे अन्य छह साल के बच्चों को देखते हैं, तो वे उसी तरह की चीजें करते हैं। जैसे वे बैठते हैं, वे खाते हैं क्योंकि बाकी 25 लोग ऐसा कर रहे हैं। वे अपनी डेस्क पर बैठते हैं और कलर करते हैं, क्योंकि बाकी 25 बच्चे भी ऐसा कर रहे होते हैं।”

बेरी ने कहा, “जाहिर है अब घर पर उनकी उम्र के 25 लोग नहीं हैं। ऐसे में उनका ध्यान केंद्रित रखना और यह महसूस कराना कि वे स्कूल में हैं, वास्तव में एक बहुत बड़ी चुनौती है।”

हालांकि वह अपने बच्चों के साथ मिल रहे इस अतिरिक्त समय का आनंद ले रही हैं।

उन्होंने कहा, “जब बच्चे स्कूल में नहीं होते, तब हम उस समय का अच्छा उपयोग कर रहे हैं। हमारे पास बहुत परिवारिक समय है, कहानी सुनाने के लिए और रिश्ते मजबूत करने के लिए समय है, जो हमें अक्सर नहीं मिलता है।”

अन्य ख़बरें

सनबर्न फेस्टिवल 2026 की क्लोजिंग पार्टी में ह्यूगेल और मोचाक समापन करेंगे

Newsdesk

ओटीटी ने कहानियों और महिला किरदारों को दी नई पहचान, बड़े पर्दे पर भी बढ़ीं दर्शकों की उम्मीदें : दिव्या दत्ता

Newsdesk

रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- ‘प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता

Newsdesk

Leave a Comment