34.8 C
Jabalpur
May 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

विश्व में शहडोल के “मिनी ब्राज़ील” विचारपुर की हो रही चर्चा:- उप मुख्यमंत्री

शहडोल न्यूज़ : – उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने आज शहडोल के “मिनी ब्राज़ील” विचारपुर मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी सपना गुप्ता,सानिया कुंडे सुहानी कोल सहित अन्य फुटबॉल खिलाड़ियों को किट, फुटबॉल सहित अन्य खेल सामग्री का वितरण किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का वास्तविक खेल फुटबॉल है और फुटबॉल मानसिक, शारीरिक संतुलन बनाने का खेल है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शहडोल के “मिनी ब्राज़ील” के नाम से पहचान बना चुके विचारपुर का जिक्र कई मंचों पर किया है जहां पर खिलाड़ी चार चार पीढ़ियों से फुटबॉल खेल रहे है।

उन्होंने कहा कि “मिनी ब्राज़ील” विचारपुर के लगभग हर घर में राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी हैं जो राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर प्रदेश, संभाग, जिले का नाम रोशन कर रहे हैं यह विंध्य प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि मिनी ब्राज़ील ग्राम विचारपुर के बच्चे बचपन से ही फुटबॉल का खेल खेल रहे हैं और फुटबॉल के अलावा कोई भी खेल में रुचि नहीं रखते हैं। उन्होंने कहा कि नेचुरल प्रतिभा निखरना आसान होता है, इसके लिए प्रशासन भी पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने फुटबॉल खेल को प्रोत्साहित करने के लिए कोच श्री रईस अहमद व अन्य फुटबॉल कोचों के द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना भी की।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मिनी ब्राज़ील विचारपुर मैदान को विकसित कर खिलाड़ियों को और अच्छी सुविधाएं प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि 1.50 करोड़ रूपये की लागत से विचारपुर बैगा बस्ती से ज्ञानोदय स्कूल होते हुये खेल मैदान तक रोड कार्य के निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदाय की जा चुकी है।

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि खिलाड़ी बालक-बालिकाओं के लिये अलग-अलग शौचालय का निर्माण, छोटे बच्चों के लिये अलग खेल मैदान तैयार कराया जा रहा है, रात्रि में खेल हो सके इसके लिये रात्रि कालीन लाईट की व्यवस्था, ग्रेडर के माध्यम से बड़े मैदान को व्यवस्थित एवं समतलीकरण कराया गया है, 135 खिलाडियों को ड्रेस किट का वितरण एवं 20 फुटबाल प्रदाय किये गये है। स्टेडियम एवं बाऊण्ड्रीवाल के लिये रिलायन्स फाउण्डेशन एवं एस.ई.सी.एल. को सी.एस.आर. मद से कार्य कराये जाने हेतु प्रस्ताव भेजा गया है।

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने फुटबॉल खिलाड़ियों को खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

साथ ही उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कोच रईस अहमद, सीताराम सहित अन्य फुटबॉल कोचों से फुटबॉल खेल के संबंध में जानकारी ली।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, समाजसेवी श्रीमती अमिता चपरा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अरविंद शाह, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पांडे, पार्षद, सहित अन्य जन प्रतिनिधि, अधिकारी व फुटबॉल खिलाड़ी उपस्थित थे।

अन्य ख़बरें

सुरजेवाला ने कर्नाटक में ‘पॉवर शेयरिंग’ की अटकलों को खारिज किया

Newsdesk

एलजी वीके सक्सेना ने 12वीं टॉपर्स को दी बधाई, बोले- युवा भारत के भविष्य के निर्माता

Newsdesk

गुजरात में जनगणना 2027 के लिए चल रहे स्व-गणना अभियान में 23 लाख से अधिक नागरिक शामिल हुए

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading