19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

यूपी के बदायूं में कमरे में बंद कर की सिपाही की प‍िटाई, कई लोग हिरासत में

Uttar pradesh news 2 अप्रैल –  उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक सिपाही की कुछ लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। होमगार्ड की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिपाही को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद घायल सिपाही का जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। 

पुलिस ने बताया कि इस मामले में कई लोग हिरासत में लिए गए हैं। अभी मुख्य अभियुक्त पकड़ से दूर है। घायल सिपाही ने बताया कि खेड़ा किशनी गांव में एक प्लॉट में कुछ लोगों ने कंडे पाथ रखे थे। सर ने हमें भेजा, हम चले गए। वहां पहुंचकर मैंने कहा कि आप यह कंडे यहां से हटा लें। अब मत पाथना, क्योंकि यह विवादित जगह है। इसी बात पर अब्दुल्ला नाम के व्यक्ति ने झगड़ा शुरू कर दिया, जबकि साहब ने कहा था कि उसे बुला कर ले आना, थाने में बैठकर बात कर लेंगे। इसी बात पर मुझे लगभग 15 से 20 लोग रोड से खींच कर ले गए और कमरे में बंद करके मारा। मारने वाले सभी लोग मुस्लिम समुदाय से थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिपाही वहां पर झगड़े को शांत कराने पहुंचे थे। अब्दुल्ला नामक व्यक्ति और उसके साथ के अन्य लोगों ने सिपाही व होमगार्ड को घर के भीतर खींचना शुरू कर दिया। होमगार्ड तो किसी तरह वहां से बचकर भाग निकला, लेकिन सिपाही को घर में बंधक बनाकर लाठी-डंडा समेत धारदार हथियार से प्रहार शुरू कर दिए।

होमगार्ड ने वहां से भागते हुए यूपी 112 समेत थाना व चौकी पुलिस को मामले की सूचना दी। कुछ देर बाद वहां थाने की पुलिस पहुंची तो हमलावर भाग निकले। पुलिस घायल को जिला अस्पताल लेकर आई। यहां पर सिपाही का इलाज कराया जा रहा है। उसको चोट ज्यादा आई है। सिपाही बुरी तरह से लहूलुहान है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि सिपाही पर हमला करने वाले प्रकरण में चार टीमों का गठन किया गया है। इस मामले में कुछ लोग गिरफ्तार किए गए है। अभी मुख्य अभियुक्त पकड़ से बाहर है। उसको पकड़ने का प्रयास क‍िया जा रहा है।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र: आयुष्मान भारत योजना से येवला में साढ़े चार हजार मरीजों का मुफ्त इलाज, जरूरतमंदों को मिली राहत

Newsdesk

यूपी चुनाव 2027: हरदोई में 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, इस बार जातीय समीकरण की भूमिका महत्वपूर्ण

Newsdesk

एस्ट्रोटॉक का वित्त वर्ष 2026 में मुनाफा 10 गुना बढ़ा; आय 1,800 करोड़ रुपए के पार

Newsdesk

Leave a Comment