31.5 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

जबलपुर – जिलहरी घाट में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,पुलिस कर रही शिनाख्ती की कोशिश

Jabalpur news today। ग्वारीघाट थाना क्षेत्र के जिलहरी घाट में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजेश बर्मन (51), जो पुराने रेलवे स्टेशन के सामने ग्वारीघाट का निवासी है, ने बताया कि जब वह जिलहरी घाट पहुंचा तो कुण्ड के पास एक शव पड़ा देखा। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत था, सिर में कीड़े लग चुके थे और बायां हाथ अधूरा था। मृतक ने काले रंग की फुल पैंट जैसी लोअर और टी-शर्ट पहन रखी थी। सूचना पर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मर्ग कायम कर मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को इस व्यक्ति की पहचान से संबंधित जानकारी हो तो तुरंत ग्वारीघाट थाना पुलिस को सूचित करें।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र सरकार ने 12 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, कई विभागों में फेरबदल

Newsdesk

अहमदाबाद : क्राइम ब्रांच ने 410 खोए मोबाइल फोन मालिकों को लौटाए, कीमत 63 लाख रुपए से अधिक

Newsdesk

महाराष्ट्र सरकार ने 12 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, कई विभागों में फेरबदल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading