26.3 C
Jabalpur
July 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

जबलपुर – शराब के लिए पैसे न देने पर जीजा ने साले को मारा चाकू

Jabalpur crime news। थाना हनुमानताल क्षेत्र में शराब के लिए पैसे न देने पर एक युवक के साथ उसके ही रिश्तेदार ने मारपीट कर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
पीड़ित अकील अंसारी (28), निवासी दुर्गा चौक, हनुमानताल, ने पुलिस को बताया कि वह थैला सिलाई का काम करता है। बीती रात करीब 10:30 बजे वह मुच्छड़ होटल से अपने घर जा रहा था, तभी होटल के पास उसका जीजा कलीम बोस मिला और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। जब अकील ने पैसे देने से इनकार किया तो कलीम ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी।

इसी दौरान कलीम ने चाकू निकालकर हमला कर दिया, जिससे चाकू के पिछले हिस्से की चोट अकील की भौंह पर लगी और खून निकल आया। इसके बाद आरोपी ने उसे जमीन पर पटक दिया, जिससे दोनों हाथों में भी चोट आ गई। वारदात के बाद कलीम बोस जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296, 119(1), 351(2), 115(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।

अन्य ख़बरें

अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार, 4 लाख से अधिक भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन

Newsdesk

पेपर लीक मामले में मंत्रियों को बचाने की ‘आप’ सरकार की कोशिश भ्रष्टाचार का साफ सबूत: पंजाब भाजपा

Newsdesk

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading