25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

कांग्रेस ने फूंका सौरभ शर्मा का पुतला, कांग्रेस का आरोप सरकार के दबाव में लोकायुक्त ने पेश नहीं किया चालान, कांग्रेस शहर अध्यक्ष पंजवानी ने कहा सौरभ शर्मा को जमानत देकर बड़े भ्रष्टाचारियों को बचा रही सरकार

बालाघाट। प्रदेश के बहुचर्चित भ्रष्टाचार मामले में आरोपी पूर्व आरटीओ कांस्टेबल सौरभ शर्मा को लोकायुक्त कोर्ट से जमानत मिल गई है, जिसका कांग्रेस विरोध कर रही है, प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार, 02 अप्रैल को शहर कांग्रेस कमेटी ने सौरभ शर्मा का पुतला दहन किया।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश की मोहन यादव की सरकार, भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रही है और इसी के चलते, लोकायुक्त ने मामले में प्रकरण दर्ज करने के बाद 60 दिनों के भीतर चालान पेश नहीं किया, जिसके आधार पर कोर्ट ने उन्हें जमानत दी।
दरअसल, आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा पर लोकायुक्त कार्यवाही के बाद मिली संपत्ति का मामले को लेकर कांग्रेस शुरूआत से ही हमलावर है, कांग्रेस लगातार सदन से लेकर सड़क तक मामले में सरकार को घेरते आ रही है, वहीं सौरभ शर्मा को जमानत दिए जाने पर कांग्रेस ने बुधवार को कांग्रेस कार्यालय से सौरभ शर्मा का पुतला निकाला और हनुमान चौक में पुतला दहन किया।
शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्याम पंजवानी ने बताया कि प्रदेश की मोहन यादव की सरकार के दबाव में लोकायुक्त ने, भ्रष्टाचारी सौरभ शर्मा के खिलाफ चालान पेश नहीं किया। जिससे उसे जमानत मिल गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने मामले में सौरभ शर्मा को जमानत दिलवाकर, इस मामले में संलिप्त बड़े लोगों को बचाने का काम किया है। सौरभ शर्मा को मिली जमानत से साफ है कि सरकार भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रही है।
उन्होंने कहा कि आरटीओ के भ्रष्टाचारी पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के रूप में कांग्रेस ने सरकार के भ्रष्टाचार का पुतला फूंका है और भविष्य में भी कांग्रेस, सदन से लेकर सड़क तक सरकार के भ्रष्टाचार के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करके दबाव बनाने का काम करेगी।
    प्रदेश सचिव अनूप सिंह बैस ने बताया कि देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अप्रत्यक्ष रूप से भ्रष्टाचार  को मान्यता प्रदान कर दे इनके राज में बंगारू लक्ष्मण, बड़े-बड़े जजों के घर से जले हुए नोट निकाल रहे हैं आरटीओ के छोटे से अधिकारी के पास करोड़ों रुपए निकाल रहे हैं नगर पालिका सीएमओ ने नगर पालिका का भ्रष्टाचार उजागर किया उन्हें तत्काल ट्रांसफर कर दिया जाता है निश्चित तौर पर भाजपा भ्रष्टाचारियों को शरण देने वाली पार्टी जिसे हम सड़क से लेकर सदन तक विरोध करेंगे
        कार्यक्रम में अनूप सिंह बैस, श्याम पंजवानी, सुखदेव मुनि  कुतराहे , कारो लीलहारे ,जीतू बर्वे, केवल सिंह झरिया, शिवम शर्मा,अफरोज खान, छवि राम नागेश्वर,प्रवीण मदनकर, जुबेदा अंसारी, मधु चौकसे,  राणा सर, पप्पू प्रकाश मदनकर, पंकज बौद्ध, सहित  अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे

अन्य ख़बरें

स्वच्छ सर्वेक्षण खत्म होते ही कचरे के ढेर पर सवाल: लाखों खर्च कर लगाए डस्टबिन टूटे, भंवरताल और सिविक सेंटर में दुर्गंध से लोग परेशान

Newsdesk

‘मनुष्य को सदैव सज्जनों की संगति करनी चाहिए’, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया सुभाषित

Newsdesk

ब्रिक्स समिट में विश्व कल्याण के ल‍िए मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी: पीएम मोदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading