शाहजहांपुर (उप्र), 12 फरवरी | उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में 2 बहनों ने कथित तौर पर वित्तीय विवाद के चलते जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना जिले के तिलहर पुलिस सर्किल की है। बुधवार की रात को 22 साल की निशा और 21 साल की गुलफशां ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। उन्हें तिलहर के एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजीव बाजपेयी ने कहा कि दोनों बहनों को बाद में मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया लेकिन गुरुवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतकों के भाई ने बताया कि जहर खाने से पहले दोनों बहनों के बीच पैसों की समस्या को लेकर झगड़ा हुआ था।
एएसपी ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।


