20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मुर्शिदाबाद में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- ‘कोई दंगा फसाद नहीं, एक-दो घटना घटी होगी’

आसनसोल, 09 अप्रैल। वक्फ एक्ट को लेकर मुर्शिदाबाद में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि कोई दंगा नहीं हुआ है। शत्रुघ्न सिन्हा ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए वक्फ एक्ट को लेकर मुर्शिदाबाद में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर कहा कि दंगा फसाद कुछ नहीं हुआ है। एक-दो घटनाएं घटी होंगी। यह शक्ति प्रदर्शन का ही विषय नहीं है, कुछ लोग बेवजह शक्ति प्रदर्शन करना चाहते हैं। दरअसल, ये भक्ति प्रदर्शन, ये आपकी आस्था का, राम और सीता माता के प्रति आपके प्रेम का, रामनवमी के प्रति अपने उद्गार का विषय है, ये उसका दिन है। उन्होंने आगे कहा कि कोई ह‍िंंसक घटना नहीं घटी है। यहां शांति और एकता है। लोग जोश और उल्लास के साथ उत्सव मना रहे हैं। ये बहुत सराहनीय और प्रशंसनीय है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने सीएम ममता बनर्जी के लिए कहा, ‘दमखम वही, चमखम वही, घरघाट वही है; तलवार पुरानी है मगर काट वही है। ममता बनर्जी ऐसी हैं।’ सीएम ममता बनर्जी हर चीज का बहुत अच्छे से जवाब देती हैं। हर एक्शन का अच्छे से रिएक्शन देती हैं। उनके रिएक्शन के बाद कुछ कहने और करने की आवश्यकता नहीं है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल के आसनसोल से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने वक्फ संशोधन बिल पर राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद सोमवार को कहा था कि एक बार यह लोकसभा और राज्यसभा से पारित हो चुका, तो उनके पास कोई और विकल्प नहीं था। उन्हें मंजूर करना ही था। इसके अलावा, उन्होंने रामनवमी के मौके पर हुए विवाद और रामनवमी जुलूस को लेकर कहा था कि रामनवमी पर राज्य में गलत काम करने की मंशा रखने वालों को भगवान सद्बुद्धि दे। वक्फ बिल पर उन्होंने कहा था, “राष्ट्रपति ने तो इस बिल पर मुहर लगा दी है। लेकिन, अब इस मामले का फैसला जनता करेगी।” उन्होंने कहा, “यह मामला सुप्रीम कोर्ट में जाने वाला है, हम उम्मीद करते हैं कि वहां से हमें न्याय मिलेगा।”

अन्य ख़बरें

विकसित भारत 2047 के लिए विश्वविद्यालयों तक पहुंचेगा भाजयुमो, युवाओं से करेगा सीधा संवाद

Newsdesk

दीपोत्सव 2026: योगी सरकार की तैयारियों से मेहमानों के स्वागत को तैयार रामनगरी, होम स्टे में बढ़ी मांग

Newsdesk

देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत

Newsdesk

Leave a Comment